{"_id":"9b59da88e57c65105d59e708968309ef","slug":"save-now-encompass-struggle-over-committee-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति का धरना खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति का धरना खत्म
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
Updated Sun, 02 Aug 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
मजबूत आरक्षण कानून बनाने एवं आरक्षण को न्यायिक
विज्ञापन
हस्तक्षेप से मुक्त कराने समेत कई मांगों को लेकर आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति
के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का कलक्ट्रेट में शुरू हुआ धरना प्रदर्शन
तीसरे दिन रविवार को समाप्त हो गया।
समिति के जिलाध्यक्ष अजात शत्रु ने कहा कि 15 सूत्री मांगों को लेकर तीन दिवसीय प्रदर्शन किया गया, जो रविवार को तीसरे दिन जारी रखने के बाद समाप्त कर दिया गया। कहा कि समिति की मांगों में जजों की नियुक्ति के लिए गठित न्यायिक सेवा आयोग में एससी/एसटी, ओबीसी एवं अल्पसंख्यक वर्ग से कम से कम एक एक सदस्य अवश्य रखने और इन सेवाओं में इन वर्गों को समानुपातिक प्रतिनिधित्व देने।
शिक्षा का बाजारीकरण व निजीकरण बंद करते हुए देश में एक समान व अनिवार्य शिक्षा कानून लागू करने की मांग शामिल रहीं। उन्होंने आदिवासियों के जल, जंगल व जमीन की लूट बंद करने और नक्सलवाद के नाम पर निर्दोष लोगों की हत्या बंद करने की भी मांगे प्रदर्शन के दौरान की गई। इस दौरान पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।