फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   satya ke liye ladna seekhna hoga

सत्य के लिए युवाओं को लडना सिखा गए आजाद

Thu, 23 Jul 2020 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
satya ke liye ladna seekhna hoga
फोटो-9-शहीद उद्यान स्थित शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर जयंती मनाते सपा पदाधिकार? - फोटो : HARDOI
हरदोई। समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती मनाई। प्रदेश महासचिव ने कहा कि शहीद चंद्रशेखर आजाद युवाओं को सत्य के लिए लड़ना सिखा गए। देश की आजादी में उनका अहम योगदान रहा है।
विज्ञापन

गुरुवार को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव संजय कश्यप समेत अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शहीद उद्यान में स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर राष्ट्र रक्षा का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि भारत मां के वीर सपूत के बलिदान को कोई नहीं भुला सकता। छोटी सी उम्र में उन्होंने देश को आजाद कराने के लिए संघर्ष किया। समाजवादी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामज्ञान गुप्ता ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद को कभी भी अंग्रेज नहीं पकड़ पाए। ऐसे वीर सपूत को हम सादर नमन करते हैं। इस मौके पर प्रमोद कश्यप सुरेंद्र यादव, सोनू गुप्ता, कपिल यादव, विमलेश कुमार यादव , मोहित यादव, अखिलेश यादव, विपिन कुमार, राहुल गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed