{"_id":"5fdf8e4f8ebc3e3b9b1010be","slug":"satish-mahana-hardoi-news-knp601116685","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज आएंगे जिले के प्रभारी मंत्री सतीश महाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज आएंगे जिले के प्रभारी मंत्री सतीश महाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री और जनपद प्रभारी सतीश महाना आज जिले में रहेंगे। भाजपा कोर कमेटी की बैठक में शामिल होने के बाद वह विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे।
जिले के प्रभारी मंत्री सतीश महाना सोमवार को दोपहर में एक बजे लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन पहुंचेंगे। यहां वह दो बजे तक पार्टी कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। दोपहर में दो बजे से तीन बजे के बीच वह कोर ग्रुप के साथ बैठक करेंगे। शाम चार बजे से विकास भवन के स्वर्ण जयंती सभागार में विकास कार्योें की समीक्षा करेंगे। शाम छह बजे बैठक पूरी होने के बाद वह लखनऊ चले जाएंगे।
सोमवार को होने वाली कोर ग्रुप की बैठक में प्रभारी मंत्री सतीश महाना के साथ ही भाजपा के प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर भी हिस्सा ले सकते हैं। बैठक को लेकर कोर ग्रुप में शामिल कुछ जनप्रतिनिधियों और संगठन के लोगों की गंभीर चर्चा भी रविवार को हुई। माना जा रहा है कि कुछ जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच सामंजस्य न होने का मामला कोर ग्रुप में उठ सकता है।