फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Sati sacrificed her body in Havan Kund

हवन कुंड में कूद सती ने त्यागी देह

Mon, 01 Feb 2021 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Sati sacrificed her body in Havan Kund
नुमाइश मैदान में चल रही श्री राम लीला का मंचन करते कलाकार। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। ऐतिहासिक नुमाइश मैदान में सोमवार को माता सती द्वारा आग में कूद कर शरीर त्याग करने की लीला का मंचन हुआ। वृंदावन से आए कलाकारों ने बड़े ही प्रभावपूर्ण ढंग से लीला मंचन किया। इसको देखकर लोग काफी प्रभावित हुए।
विज्ञापन

कलाकारों ने लीला में मंचन किया कि महाराज दक्ष ने विशाल यज्ञ का आयोजन किया जिसमें सभी रिश्तेदारों को बुलाया, लेकिन भगवान शिव को न्योता नहीं भेजा।
प्रजापति दक्ष द्वारा न्योता न भेजने के बावजूद माता सती यज्ञ में शामिल होने की जिद करती हैं। भगवान शिव उन्हें यज्ञ में जाने से मना भी करते हैं। इसके बाद भी माता सती यज्ञ में पहुंच जाती हैं। यहां प्रजापति दक्ष उनका और भगवान शिव का बहुत अपमान करते हैं।
विज्ञापन

क्रोधित आकर माता सती हवन कुंड मे कूद कर अपने प्राण त्याग देती हैं। इससे क्रोधित हो भगवान शिव वीरभद्र को प्रकट करते है। वीरभद्र यज्ञ का विध्वंस कर प्रजापति दक्ष का सिर काट देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान शिव माता सती का शरीर लेकर सभी लोकों में भ्रमण करते हैं। इसके बाद कलाकारों ने पार्वती जन्म लीला का भी मंचन किया गया। इस दौरान राम प्रकाश शुक्ला, कृष्ण अवतार दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed