{"_id":"6adcf0ff7e945e154b0b08bb","slug":"sarda-and-his-wife-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-159013-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सरदा और बीवी, दोनों हमसे जलते थे....फंदे पर लटकता मिला चौकीदार का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सरदा और बीवी, दोनों हमसे जलते थे....फंदे पर लटकता मिला चौकीदार का शव
विज्ञापन
फोटो-35-संतराम। फाइल फोटो
सांडी। थाना क्षेत्र के ककेड़ी में बंद कारखाने के आंगन में लगे नीम के पेड़ पर शनिवार दोपहर अधेड़ का शव फंदे पर लटकता मिला। जानकारी पर पहुंची पुलिस को मृतक की जेब से एक छोटा सा सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें सरदा और बीवी ने दोनों मारकर हमको पार किया। रात के समय। दोनों हमसे जलते थे....। लिखा है।
हरदोई निवासी धर्म सिंह का कारखाना ककेड़ी में है। यह कारखाना पिछले काफी समय से बंद है। कारखाने की चौकीदारी के लिए धर्म सिंह ने संतराम (45) को रख लिया था। संतराम के भाई विशंभर ने बताया कि शनिवार को गांव के ही कुछ लोगों ने संतराम का शव कारखाना परिसर में लगे नीम के पेड़ पर फंदे से लटकता होने की सूचना दी।
इस पर वह मौके पर पहुंचे। इसी बीच पुलिस भी आ गई। शव की तलाशी के दौरान एक सुसाइड नोट मिला। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सांडी के प्रभाीर निरीक्षक पुष्पराज कुशवाहा ने सुसाइड नोट न मिलने की बात कही। उन्होेंने बताया कि फौती सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
धर्मसिंह का बटाईदार है शारदा
सुसाइड नोट में सरदा और उसकी बीवी का उल्लेख है। प्राथमिक जांच में पुलिस को पता चला है कि शहर कोतवाली क्षेत्र में सुरजीपुर कॉलोनी निवासी शारदा कारखाना मालिक धर्मसिंह का बटाईदार है। चर्चा है कि संतराम और शारदा की गहरी दोस्ती थी। हालांकि अभी सुसाइड नोट को लेकर भी यह स्पष्ट नहीं है कि इसकी लिखावट संतराम की ही है या किसी ने घटना को मोड़ देने के लिए सुसाइड नोट लिखकर डाल दिया। पूरे मामले में खास बात यह भी है कि संतराम तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था और अविवाहित था।