फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Saplings planted for environmental protection, resolved to take care

Hardoi News: पर्यावरण संरक्षण के लिए रोपे पौधे, देखभाल का लिया संकल्प

Tue, 06 Jun 2023 01:29 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Saplings planted for environmental protection, resolved to take care
छात्राओं ने रंगोली सजाकर दिया पौधे लगाओ, पृथ्वी बचाओ का संदेश। - फोटो : Samvad
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यालय समेत जिले भर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। स्कूल-कॉलेजों में छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने पौधे रोपे। रंगोली बनाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। कई जगहों पर पर्यावरण से संबंधित निबंध व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हुईं। नगर पंचायत कार्यालयों में अध्यक्षों ने पौधे लगाए। लोगों के जीवन में वृक्षों के महत्व को बताया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने कॉलेज परिसर में लगाए पौधे : छर्रा में स्थित श्री राममूर्ति गुप्ता राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रों ने विभागाध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार के सहयोग से पौधरोपण किया। प्राचार्या ने पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर मोहम्मद अजरूद्दीन, हर्ष शर्मा, गर्वित गुप्ता, नीलम कुमारी, अजीत कुमार, भूपेन्द्र कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

अतरौली के जीजीआईसी में पर्यावरण दिवस के मौके पर छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से पौधे लगाओ, पृथ्वी बचाओ का संदेश दिया।

पर्यावरण संतुलन के लिए पौधारोपण जरूरी : गभाना में नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन कुंवर अभिमन्युराज सिंह व ईओ दीपक शर्मा ने संयुक्त रूप से फलदार, छायादार पौधे रोपे। इस दौरान धर्मेंद्र ठाकुर, विजेंद्र सिंह, नवीन सिंह, प्रशांत सारस्वत, अक्षय कुमार सिंह, विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यावरण संरक्षण की दिलाई शपथ : जट्टारी के आरबीएस डिग्री कॉलेज जलालपुर में विचार गोष्ठी हुई। आयोजन सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय, अलीगढ़ द्वारा किया गया। नगर पंचायत जट्टारी के अध्यक्ष प्रदीप बंसल मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। उन्होंने महाविद्यालय परिसर में पौधा लगाया और लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद प्रोफेसर गजेंद्र सिंह ने की। मंचासीन विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य रामगोपाल सिंह, अमित चौहान, सागर चौधरी आदि ने एकल उपयोग वाले प्लास्टिक को जीवन में जड़ से मिटाने पर जोर दिया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने चेतना रैली निकाली। उसके बाद भाषण, कविता व नृत्य के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।

विजयगढ़ में चेयरमैन के रोपे पौधे : विजयगढ़ में चेयरमैन अनिल तिवारी उर्फ भोले ने कई स्थानों पर पौधे रोपे। इसके बाद वार्ड नंबर 7 में बने बरात घर का चेयरमैन ने निरीक्षण किया। अव्यवस्था मिलने पर सुधार के निर्देश दिए। इस मौके पर भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष नीरज गोयल, पशु चिकित्सा अधिकारी धर्मेंद्र यादव, शीलेंद्र उपाध्याय, रवि यादव आदि मौजूद रहे।

ब्लॉक परिसर में किया पौधरोपण : चंडौस में ब्लाक परिसर में खंड विकास अधिकारी कृष्णकुमार व एपीओ सुशील गौतम ने संयुक्त रूप से पौधरोपण किया। इस मौके पर दिनेश कुमार रविकांत आदि मौजूद रहे। वहीं, नगर पंचायत कार्यालय परिसर में चेयरमैन डॉ. डीएस भारती व अधिशासी अधिकारी योगेश कुमार ने पौधा लगाया।
जिला प्रशिक्षण संस्थान में हुई निबंध प्रतियोगिता : मडराक स्थित जिला प्रशिक्षण संस्थान में पर्यावरण दिवस पर निबंध प्रतियोगिता व गोष्ठी का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में डीएलएड के प्रशिक्षुओं ने प्रतिभाग किया। गोष्ठी में संस्थान के वरिष्ठ प्रवक्ता आराध्य उपाध्याय, मोनिका शर्मा, राजेश कुमार ने पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन मुनीश अहमद ने किया। जवां के डीएवी विद्युत पब्लिक स्कूल कासिमपुर पावर हाउस में चेयरमैन प्रतिनिधि पिंटू सूर्यवंशी आदि ने पौधे रोपे। इस मौके पर प्रधानाचार्य अजीत चौधरी, योगेश शर्मा, लोकेश शर्मा, वेदप्रकाश आदि मौजूद रहे।
मंविवि में पर्यावरण बचाने के लिए किया प्रेरित : इगलास स्थित मंगलायतन विश्वविद्यालय के आयुर्वेदा मेडिकल कालेज एंड रिसर्च सेंटर द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि कुलसचिव बिग्रे. समरवीर सिंह ने पौधों का पूजन किया और सभी को पर्यावरण बचाने व दूसरों को भी प्रेरित करने की शपथ दिलाई। हर्बल गार्डन में पौधरोपण किया गया। वहीं मंगलायतन विश्वविद्यालय में एप्लाइड साइंस संस्थान एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई संख्या दो के संयुक्त तत्वाधान में पर्यावरण आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई।
इगलास के एलबीके पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पर्यावरण को शुद्ध एवं स्वच्छ रखने व प्राकृतिक आपदाओं से मुक्ति के लिए विचार गोष्ठी हुई। प्रबंधक हरीमोहन अग्रवाल व शिक्षक-शिक्षिकाओं ने पौधरोपण किया। वहीं, परोपकार सामाजिक सेवा संस्था द्वारा गांव तोछीगढ़ में पौधरोपण कर संरक्षण की जिम्मेदारी ली।

पर्यावरण को बचाने के लिए निकाली रैली : खैर में कस्बा में समस्त स्टाफ के साथ ईओ निषाद मधुरमय ने पर्यावरण संरक्षण के लिए जनजागरूकता रैली निकाली। पर्यावरण संरक्षण की शपथ व मुख्यमंत्री के कार्यक्रम एवं उद्बोधन का लाइव प्रसारण चेयरमैन संजय शर्मा व समस्त सभासद के साथ ईओ ने देखा। उसके बाद सभासदों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। तहसील मुख्यालय पर तहसीलदार कृष्णगोपाल मिश्रा ने स्टाफ के साथ पौधा रोपण किया।

छात्राओं ने रंगोली सजाकर दिया पौधे लगाओ, पृथ्वी बचाओ का संदेश।

छात्राओं ने रंगोली सजाकर दिया पौधे लगाओ, पृथ्वी बचाओ का संदेश।- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed