फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   sapa want action in akhilesh yadav related case

योगी का पुतला फूंकने का चलाएंगे अभियान, बजा देंगे ईंट से ईंट : सपा

Tue, 02 Nov 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
sapa want action in akhilesh yadav related case
हरदोई। सपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला फूंकने वाले भाजपा विधायक और उनके समर्थकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। कहा कि ऐसा न होने पर जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंकने का अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन

गत रविवार को माधौगंज के लखनऊ पब्लिक स्कूल में आयोजित जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के साथ ही जिन्ना के भी आजादी में योगदान का उल्लेख किया था। इसके बाद सियासत गरमा गई और सोमवार को मल्लावां बिलग्राम विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक आशीष सिंह आशू के नेतृत्व में मल्लावां में ही अखिलेश यादव का पुतला फूंका गया था। मंगलवार को सपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंकने पर सपाइयों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली जाती है।
विज्ञापन

इसलिए पूर्व मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने पर विधायक आशीष सिंह आशू, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह समेत अन्य समर्थकों पर भी एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सपा कार्यकर्ता किसी से डरते नहीं हैं और अगर कार्रवाई नहीं हुई, तो प्रशासन की ईंट से ईंट बजा देंगे। वार्ता में सपा जिला महासचिव वीरेंद्र सिंह यादव वीरे, जिला उपाध्यक्ष अजय पाल सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed