{"_id":"6a8b2b1dc75b89b04b033ecb","slug":"sandi-road-electricity-substation-remained-shut-for-two-hours-due-to-a-snapped-33-kv-wire-hardoi-news-c-213-1-hra1021-155338-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: 33 केवीए का तार टूटने से दो घंटे बंद रहा सांडी रोड विद्युत उपकेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: 33 केवीए का तार टूटने से दो घंटे बंद रहा सांडी रोड विद्युत उपकेंद्र
विज्ञापन
फोटो-41- तार को जोड़ते बिजली कर्मी।स्रोत निगम
- फोटो : थाना पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग के लिए पहुंची स्वयं सहायता समूह की महिलाएं। स्रोत संवाद
हरदोई। बारिश शहर की बिजली व्यवस्था के लिए मुसीबत का सबब बन गई है। सांडी रोड स्थित विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 33 केवीए की मुख्य सप्लाई लाइन अचानक टूट जाने से पूरे क्षेत्र की आपूर्ति करीब दो घंटे तक पूरी तरह से ठप रही। बारिश के बीच अचानक बत्ती गुल होने से शहरवासियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बारिश और तेज हवाओं के कारण रविवार दोपहर साढ़े तीन बजे सांडी रोड उपकेंद्र आने वाली 33 केवीए की हाईटेंशन लाइन में अचानक तकनीकी खराबी आ गई और तार टूटकर गिर गया। लाइन ब्रेकडाउन होते ही उपकेंद्र से जुड़े आलू थोक, चौहान थोक, सरायथोक पश्चिमी, बाबा मंदिर, कृष्ण नगरिया, राम नगरिया, लक्ष्मीपुरवा सहित आधा दर्जन से अधिक मोहल्लों की सप्लाई बंद हो गई जो दो घंटे बाद बहाल हो सकी। इससे पूर्व इसी उपकेंद्र में लगे 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर में काम होने के कारण दोपहर ढाई बजे आपूर्ति बंद कर दी गई।
इससे फीडर नंबर पांच, कोतवाली फीडर, पॉलिटेक्निक फीडर की आपूर्ति ठप हो गई थी जो दो घंटे बाद बहाल हो सकी। इसके अलावा मन्नापुरवा विद्युत उपकेंद्र की मेन लाइन की आपूर्ति दोपहर ढाई बजे बंद हो गई जो एक घंटे बाद शुरू हो सकी। कोयल बाग विद्युत उपकेंद्र से जुड़े हॉस्पिटल रोड फीडर की आपूर्ति सुबह साढ़े नौ बजे बंद हो गई थी जो एक घंटे बाद शुरू हो सकी। वहीं आशानगर विद्युत उपकेंद्र के कैनाल रोड पर बिजली लाइन के निकट पेड़ों की डाल काटने के कारण सुबह सवा नौ बजे से डेढ़ घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। बिजली आपूर्ति बंद होने से उमस भरी गर्मी में उपभोक्ता परेशान रहे।
विज्ञापन
तार टूटने के कारण आपूर्ति बाधित हुई थी उसे सही कराया गया था। बारिश के कारण कुछ क्षेत्र में लोकल फॉल्ट हुए थे उनको भी सही कराया दिया गया है। -प्रेम राज, उपखंड अधिकारी, सदर