{"_id":"6660a18bbb6e64206405a484","slug":"sandi-rail-line-is-the-priority-of-my-tenure-jai-prakash-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-115412-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांडी रेल लाइन मेरे इस कार्यकाल की प्राथमिकता : जय प्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांडी रेल लाइन मेरे इस कार्यकाल की प्राथमिकता : जय प्रकाश
विज्ञापन
हरदोई। हरदोई से नवनिर्वाचित सांसद जय प्रकाश बुधवार को दिन भर जीत की बधाइयों को स्वीकारने में व्यस्त रहे। इसी बीच समय निकालकर तीन विधानसभा क्षेत्रों में पिछड़ जाने को लेकर भी संगठन से जुड़े अपने करीबियों से चर्चा करते रहे।
इस सबके बीच उन्होंने संवाद न्यूज एजेंसी से अपनी प्राथमिकताएं भी बताईं। उन्होंने कहा कि सांडी से गुरसहायगंज के बीच रेल पटरी बिछाए जाने और इस पर ट्रेने चलवाए जाने का कार्य इस कार्यकाल की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सांडी कस्बे के डा. पंकज त्रिवेदी के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने इस समस्या को लेकर कई बार संघर्ष किया है।
इसके अलावा हरदोई नगर पालिका क्षेत्र का सीमा विस्तार कर हरदोई नगर का समुचित विकास किया जाना भी प्राथमिकता में है। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज की जरूरत भी हरदोई में है और इसके लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। हरदोई लोकसभा क्षेत्र में विकसित किए जा रहे औद्योगिक क्षेत्र को जल्द से जल्द पूरा कराना और स्थानीय लोगों को इसमें रोजगार दिलाना प्राथमिकता है। बाईपास का निर्माण भी जल्द से जल्द कराया जाना सांसद जय प्रकाश की प्राथमिकता में शामिल है, ताकि शहर को भारी वाहनों के आवागमन के कारण होने वाली जाम की समस्या से निजात दिलाया जा सके।