फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Sandi festival from tomorrow, buzz of birds

कल से सांडी महोत्सव, गूंजेगा पक्षियों का कलरव

Wed, 12 Feb 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Sandi festival from tomorrow, buzz of birds
फोटो- 20-सांडी पक्षी विहार की झील में अठखेलियां करते पक्षी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : HARDOI
हरदोई। रामसर कन्वेंशन के तहत देश के 37वें वेटलैंड में शामिल सांडी पक्षी विहार को पहचान देने के लिए तीसरे सांडी पक्षी महोत्सव का आगाज कल से होगा। महोत्सव के दौरान लोग साइबेरियन, पर्पल व सनबर्ड सहित 550 प्रजातियों के पक्षियों को देख उनका कलरव सुन सकेंगे।
विज्ञापन

शहर मुख्यालय से 18 किलोमीटर दूर सांडी पक्षी विहार की स्थापना 1990 में हुई थी। पक्षी विहार को देश के पर्यटन मानचित्र में स्थान दिलाने का संकल्प पिछले महोत्सवों में लिया गया। काफी हद तक वह पूरा भी हुआ है। जिलाधिकारी के निर्देशन में 14 फरवरी से 16 फरवरी तक तीसरे सांडी पक्षी महोत्सव का आयोजन होगा। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया कि ये पक्षी विहार जनपद वासियों का है। इसलिए वहां पहुंचे और महोत्सव को सफल बनाएं। इधर महोत्सव को सफल बनाने के लिए कलक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में बुधवार देर शाम बैठक हुई। एडीएम ने कहा कि महोत्सव दौरान होने वाली प्रतियोगिताओं में कक्षा एक से कक्षा 12 तक के बच्चों सहित डिग्री कालेज के छात्र-छात्राएं भी प्रतिभाग कर सकेंगे। इस मौके पर नगर मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव, उप निदेशक कृषि आशुतोष कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

यहां से मिलेंगी नि:शुल्क बसें
हरदोई। शहरवासियों को सांडी पक्षी महोत्सव में पहुंचने में परेशानी न हो, इसका प्रशासन ने ध्यान रखा है। 14 से 16 फरवरी तक तीन दिन नि:शुल्क बसें सांडी पक्षी विहार के लिए जाएंगी। जिलाधिकारी ने बताया कि रोजाना नुमाइश चौराहे से सुबह छह बजे, लखनऊ चुंगी से सुबह आठ बजे, डीएम चौराहा से 10 बजे और सिनेमा चौराहे से दोपहर दो बजे से बसें सांडी पक्षी विहार जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव प्रोजेक्ट प्रतियोगिता रहेगी आकर्षण का केंद्र
हरदोई। महोत्सव में होने वाली प्रतियोगिताएं व कार्यक्रम भी बुधवार को निर्धारित कर दिए गए हैं। 14 फरवरी को दोपहर 12 बजे से लाइव प्रोजेक्ट प्रतियोगिता, दोपहर एक बजे से वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता, 14 और 15 फरवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रम दोपहर दो बजे से, वाद विवाद प्रतियोगिता, 15 को सुबह साढ़े नौ बजे से क्विज , 16 फरवरी को सुबह साढ़े नौ बजे से निबंध प्रतियोगिता और सुबह साढ़े 11 बजे से फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन होगा। डीआईओएस वीके दुबे ने सभी प्रधानाचार्यों व प्राचार्यों को पत्र भेजकर छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करवाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed