{"_id":"652cc71fccfcc770d40b23e7","slug":"sand-coming-into-water-supply-water-not-fit-for-drinking-and-bathing-hardoi-news-c-213-1-hra1001-5121-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: जलापूर्ति में आ रही बालू, पीने न नहाने लायक पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: जलापूर्ति में आ रही बालू, पीने न नहाने लायक पानी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। इसे नगरीय निकाय के जिम्मेदारों की लापरवाही कहे या फिर व्यवस्था से खिलवाड़। बहरहाल कुछ भी हो वार्ड संख्या-04 से जुड़े परिवारों लोगों को कई दिनों से बालूयुक्त पानी की जलापूूर्ति की जा रही है। यह पानी न तो नहाने लायक है और नही पीने योग्य है। बालूयुक्त पानी की आपूर्ति से लोगों की घरों पर लगी पानी की टंकियों में बालू जमा हो गई है और पाइप चोक हो रही है। लोगों को पीने के पानी के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।
नगर पालिका परिषद की ओर से मोहल्ला ऊंचाथोक, चौहानथोक व बाबा मंदिर में बाबा मंदिर में स्थापित नलकूप से जलापूर्ति की जाती है। यहां पर करीब एक साल से नलकूप की बोरिंग खराब है और पानी की गुणवत्ता ठीक नहीं आ रही है। इस नलकूप से जुड़े मोहल्लों के घरों को सीधे नलकूप से ही पानी की आपूर्ति दी जाती है। सीधे नलकूप से दी जाने वाली जलापूर्ति के कारण इधर कई दिनों से बालूयुक्त पानी की आपूर्ति हो रही है। इससे इन मोहल्लों के करीब 20 हजार लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
मोहल्ला ऊंचाथोक निवासी सरला व मीरा के साथ ही अन्य मोहल्लेवासियों ने बताया कि कई दिनों से बालूयुक्त पानी आने से घरों की टंकियों में बालू जमा हो गई है और पाइप चोक व टोटियां भी खराब होने लगी हैं। निकाय से मिलने वाली जलापूर्ति का पानी न तो नहाने लायक और न ही पीने लायक है। ऐसे में इसे भरकर रखने के बाद घर के अन्य कामकाज में ही प्रयोग में लाया जा रहा है।
विज्ञापन
-- --
इंडिया मार्का हैंडपंप पर लगती लाइनें
पाइप पेयजलापूर्ति का पानी बालूयुक्त होने के कारण लोगों को नहाने से लेकर पीने के लिए पानी को मोहल्लों में लगे इंडिया मार्का-टू हैंडपंपों से लेना पड़ रहा है। ऐसे में लोगों को पानी लेने के लिए हैंडपंप कई बार भीड़ होने पर समय भी लग रहा है। मोहल्ले के संपन्न लोग तो पीने वाला पानी बाजार से खरीदकर उपयोग में ला रहे हैं।
-- --
सप्ताह भर में सुधार न हुआ तो होगी मंत्री से शिकायत
वार्ड संख्या-04 से जुड़े मोहल्लों में से ऊंचाथोक, चौहानथोक व बाबा मंदिर के घरों को सीधे नलकूप से होने वाली जलापूर्ति की समस्या करीब एक साल से हैं। अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी व जल निगम नगरीय के अधिकारियों की लापरवाही से मोहल्लेवासी त्योहार में पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। एक सप्ताह का समय दिया गया है, सुधार न होने पर मंत्री से शिकायत की जाएगी।
अमित त्रिवेदी रानू, सभासद