{"_id":"68fe549e0058baf485050948","slug":"sanatanis-of-the-district-will-participate-in-the-sanatan-hindu-jodo-padyatra-hardoi-news-c-213-1-hra1004-139383-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सनातन हिंदू जोड़ो पदयात्रा में शामिल होंगे जिले के सनातनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सनातन हिंदू जोड़ो पदयात्रा में शामिल होंगे जिले के सनातनी
विज्ञापन
फोटो-06- पत्रकारों को जानकारी देते आचार्य सत्य प्रकाश ब्रह्मचारी साथ में मौजूद पदाधिकारी। संवाद
हरदोई। बागेश्वर धाम पीठाधीश धीरेंद्र शास्त्री के निर्देशन में शुरू होने वाली पदयात्रा में जिले से भी सनातनी प्रतिभाग करेंगे। नासिक के कैलाश मठ के आचार्य सत्य प्रकाश ब्रह्मचारी ने रविवार को पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि सनातन हिंदू जोड़ो पदयात्रा सात नवंबर को दिल्ली के कात्यायनी माता मंदिर से वृंदावन धाम के लिए रवाना होगी।
कैलाश मठ के आचार्य ने बताया कि बागेश्वर धाम पीठाधीश सनातनियों को एकजुट होकर रहने की अपील करते आ रहे हैं। इसके लिए ही दूसरी बार सनातन हिंदू जोड़ो पदयात्रा दिल्ली से शुरू होकर 16 नवंबर को वृंदावन में समाप्त होगी। बताया कि बागेश्वर धाम सुंदरकांड मंडल पूरी यात्रा के दौरान सेवादार की भूमिका निभाएगा। साथ ही मंडल की तरफ से सुंदर कांड पाठ का वाचन और मंडल का गठन किया जाएगा।
बताया कि पदयात्रा में जिले से भी सभी सनातनी एकजुट होकर पदयात्रा में सहभागिता करें। पदयात्रा के बाद हरदोई जिले में भी सुंदरकांड मंडलों का सम्मेलन आयोजित होगा। सुंदरकांड और शिष्य मंडल की सेवादार अंजली सिंह ने कहा कि सनातन हिंदू एकता पदयात्रा में अधिक से अधिक संख्या में लोग शामिल होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। इस मौके पर हनुमंत धाम सेवक अखिलेश सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।