फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Samarth Gupta, the district topper in high school, aspires to become a doctor.

Hardoi News: चिकित्सक बनना चाहते हैं हाईस्कूल में जिले के टॉपर समर्थ गुप्ता

Thu, 23 Apr 2026 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Samarth Gupta, the district topper in high school, aspires to become a doctor.
फोटो-79-समर्थ को पटका पहनाकर मिठाई ​खिलाते पिता अरुण और मां बरखा। संवाद
शाहाबाद। हाईस्कूल की परीक्षा में नगर के गीता विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र समर्थ गुप्ता ने 95.17 प्रतिशत अंक पाकर जिले में टॉप किया है। जीव विज्ञान से आगे की पढ़ाई कर वह चिकित्सक बनना चाहते हैं। बताय कि परिवार में पहले से भी कुछ लोग चिकित्सक हैं।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला दिलेरगंज निवासी समर्थ गुप्ता के पिता अरुण कुमार गुप्ता की गल्ला मंडी में किराना की दुकान है। मां बरखा गुप्ता घर संभालती हैं। समर्थ ने स्कूल और कोचिंग के अलावा चार से पांच घंटे स्वध्याय भी किया। उन्होंने बताया कि स्कूल और काेचिंग में जो पढ़ाया जाता है उसका अभ्यास खुद से करना जरूरी होता है। यही सफलता की रास्ता पर आगे बढ़ाता है। वह कहते हैं कि न सिर्फ हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में बल्कि हर कक्षा में सेल्फ स्टडी का विशेष महत्व है।
विज्ञापन

वह बताते हैं कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं करते हैं। अगर कोई जानकारी करनी हुई तो अपने पापा के फोन से पता कर लेते हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा परिणाम अच्छा होगा, यह तो भरोसा था, लेकिन जिले में टॉप करने की उम्मीद नहीं थी। हालांकि इसके लिए वह अपनी मेहनत, माता पिता औरगुरुजनों का आभार जताते हैं। कहते हैं कि मेहनत सफल तो होती ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed