फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Samadhan Diwas happened after three and a quarter months, remained dull due to absence of complainants

Hardoi News: पौने तीन माह बाद हुआ समाधान दिवस, फरियादियों के न आने से रहा फीका

Sun, 09 Jun 2024 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Samadhan Diwas happened after three and a quarter months, remained dull due to absence of complainants
हरदोई। लगभग पौने तीन माह बाद आयोजित थाना समाधान दिवस में अधिकारी तो समय से पहुंच गए, लेकिन अधिकांश जगहों पर फरियादी पहुंचे ही नहीं। जो फरियादी पहुंचे भी उनमें से अधिकांश की शिकायत का निस्तारण नहीं हो पाया। पुलिस अधीक्षक केसी गाेस्वामी ने हरपालपुर कोतवाली और सांडी में समाधान दिवस में प्रतिभाग किया और शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


हरपालपुर कोतवाली में एसपी केसी गोस्वामी ने शिकायतें सुनीं। यहां एसपी के पहुंचने के बाद भी सिर्फ दो शिकायतें ही आईं। दोनों शिकायतें राजस्व विभाग से जुड़ी हुई थीं। भूमि पर अवैध कब्जा कए जाने की शिकायतों का निस्तारण करने के लिए मौके पर टीम भेजी गई। सांडी में एसपी केसी गोस्वामी को सिर्फ छह शिकायतें ही मिलीं। इनमें हूंसेपुर के राजेंद्र, कतलपुरवा के सूरजपाल, काईमऊ के मकसूद, बखरिया के रंजीत, बरंडारी के उमेश आदि शामिल रहे। सभी की शिकायतें जमीन संबंधी थीं। एसपी ने मौके पर जाकर निस्तारण करने के निर्देश पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम को दिए।
विज्ञापन

बिलग्राम में कोतवाल नारायण कुशवाहा ने शिकायतें सुनी। यहां छह शिकायतें दर्ज की गईं। संडीला में सीओ शिल्पा कुमारी के सामने 14 शिकायतें आईं। कासिमपुर में सात शिकायतें आईं। इनमें से पांच का निस्तारण कर दिया गया। सवायजपुर कोतवाली में सिर्फ दो ही शिकायतें आईं। अतरौली थाने में सात शिकायतें और बेनीगंज कोतवाली में आठ शिकायतें दर्ज की गईं। बेनीगंज में तीन शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। कछौना कोतवाली में आठ शिकायतें आईं। तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया और बाकी के लिए टीमें गठित कर दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed