फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   sallery will be cut if no vaccination report

वैक्सीनेशन की रिपोर्ट न देने पर कटेगा वेतन

Sun, 09 Jan 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
sallery will be cut if no vaccination report
हरदोई। जिन विभागों से अधिकारियों व कर्मचारियों की टीकाकरण रिपोर्ट प्राप्त हो रही है, उनका मिलान आईडी नंबर से अवश्य करा लें। ताकि यह स्थिति साफ हो सके कि किस विभाग के कितने कर्मचारियों ने कोविड की प्रथम और दूसरी डोज ली है। कहा कि जिन विभागों द्वारा टीकाकरण आख्या उपलब्ध नहीं कराई जाएगी, उन विभागाध्यक्षों का वेतन रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर की गंभीरता को देखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार ने कलक्ट्रेट सभागार में समस्त विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक में यह बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कोविड टीकाकरण की समीक्षा कर पशु, वन, पूर्ति, डाक, शिक्षा, आदि विभागों के अधिकारियों की अनुपस्थिति एवं टीकाकरण आख्या न उपलब्ध कराने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देश हैं कि चुनाव ड्यूटी करने वाले समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को कोविड की दोनों डोज अवश्य लगी हों। बैठक में जिला विकास अधिकारी एपी सिंह, ओपी तिवारी, डीडी कृषि डा. नंद किशोर, जिला कार्यक्रम अधिकारी बुद्धि मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed