फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Salary of 10 absent workers including fifty two BDOs deducted

Hardoi News: बावन बीडीओ सहित गैरहाजिर 10 कर्मियों का वेतन कटा

Fri, 07 Jul 2023 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Salary of 10 absent workers including fifty two BDOs deducted
हरदाेई। संपूर्ण समाधान दिवस में गैरहाजिरी पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने बावन बीडीओ सहित 10 कर्मियों का गैरहाजिरी अवधि का वेतन काट दिया है।
विज्ञापन

डीएम एमपी सिंह ने बावन बीडीओ सहित 10 कर्मियों के वेतन काटने की कार्रवाई सवायजपुर एसडीएम की रिपोर्ट पर की है। सवायजपुर एसडीएम डॉ. अरुणिमा श्रीवास्तव ने डीएम को भेजी रिपोर्ट में कहा है कि डीएम की अध्यक्षता वाले संपूर्ण समाधान दिवस को छोड़कर अन्य में बावन बीडीओ नहीं आती हैं। उन्होंने कहा है कि अपर जिलाधिकारी और उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाले संपूर्ण समाधान दिवस बावन बीडीओ के लिए कोई मायने रखते हैं।
विज्ञापन

एसडीएम ने भेजी रिपोर्ट में बावन बीडीओ रचना गुप्ता, भरखनी, हरपालपुर बावन के सहायक विकास अधिकारी पंचायत, बावन के सहायक विकास अधिकारी कृषि, हरपालपुर, भरखनी, बावन और सांडी के सहायक विकास अधिकारी सहकारिता गैरहाजिर रहे थे। डीएम ने अपर जिलाधिकारी को गैरहाजिरी कर्मियों पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed