{"_id":"6b0329a5e5781f43250d66aa","slug":"salaries-of-two-teachers-withheld-hardoi-news-c-213-1-hra1001-160569-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: दो शिक्षकों का वेतन रोका, तत्कालीन बीईओ को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: दो शिक्षकों का वेतन रोका, तत्कालीन बीईओ को नोटिस
विज्ञापन
हरदोई। जनसुनवाई में आई शिकायत पर डीएम राहुल पांडेय ने समिति से जांच कराई। जांच में अनियमितता की पुष्टि हुई। जांच आख्या पर डीएम के निर्देश पर बीएसए ने दो शिक्षकों पर कार्रवाई की। वहीं ब्लॉक भरखनी के तत्कालीन खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) डॉ. सुनील कुमार सिंह को नोटिस जारी किया। बीईओ वर्तमान में लखीमपुर खीरी जनपद में तैनात हैं। एक सप्ताह के अंदर साक्ष्य सहित जवाब मांगा गया।
डीएम की जनसुनवाई में पूनम ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि पाली बाजार के प्राथमिक विद्यालय की प्रबंध समिति के खाते से 30 मार्च को रुपये शिक्षिका ने अपने ममेरे भाई के मल्टीपर्पज फर्म में भेज दिए थे। डीएम ने इसकी दो सदस्यीय समिति से जांच कराई। समिति ने 19 नवंबर को जांच आख्या दी। जांच आख्या में ब्लॉक भरखनी के प्राथमिक विद्यालय पाली बाजार की शिक्षिका कीर्ति अवस्थी प्रथम दृष्टया दोषी पाई गईं।
इस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. प्रभात कुमार ने कीर्ति अवस्थी का नवंबर माह के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी। ऐसे ही अमिरता के प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक वेद प्रकाश शुक्ला ने विद्यालय का पूरा चार्ज और अभिलेख अभी तक नहीं दिए हैं। विद्यालय के अभिलेखों को लेकर विवाद बना हुआ है। जांच आख्या के आधार पर बीएसए ने वेद प्रकाश शुक्ला का भी नवंबर माह का वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन
जांच आख्या में भरखनी के तत्कालीन बीईओ डॉ. सुनील सिंह की भूमिका संदिग्ध बताई गई है। बीएसए ने तत्कालीन बीईओ जो वर्तमान में लखीमपुर खीरी में तैनात हैं। उन्हें लखीमपुर खीरी बीएसए के माध्यम से कारण बताओ नोटिस दिया गया है। एक सप्ताह में साक्ष्य सहित जवाब मांगा गया है।