फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Salaries of 52 Panchayat Secretaries of 72 Gram Panchayats stopped

Hardoi News: 72 ग्राम पंचायत के 52 पंचायत सचिवों का वेतन रोका

Wed, 28 Feb 2024 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Salaries of 52 Panchayat Secretaries of 72 Gram Panchayats stopped
हरदोई। विकास कार्यों और भुगतान में लापरवाही पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने 72 ग्राम पंचायतों के 52 पंचायत सचिवों के फरवरी माह के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

डीपीआरओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि गांवों में राज्य वित्त और केंद्रीय वित्त आयोग की मद में मिलने वाली राशि तो पंचायत सचिवों की ओर से प्राप्त की जा रही है लेकिन, विकास कार्यों और भुगतान में लापरवाही की जा रही है। इससे सीएम डैशबौर्ड पर जिले की प्रगति प्रभावित हो रही है। बताया कि सभी पंचायत सचिवों से जवाब-तलब भी किया गया है। ग्राम विकास अधिकारियों के वेतन भुगतान पर रोक की डीडीओ को संस्तुति भेजी गई है।
विज्ञापन


इनका रोका गया वेतन
डीपीआरओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि लापरवाही पर अहिरोरी के अरुण वर्मा, दिनेश कुमार गुप्ता, कृपाल सिंह, मीना सिंह, श्याम कुमार गुप्ता, बावन के अमरेश कुमार पांडेय, अनिल कुमार चौरसिया, अवनीश कुमार कश्यप, मानवेंद्र शुक्ला, शत्रुघ्न सिंह, शशिकांत द्विवेदी, बेहंदर के राजेश कुमार गुप्ता, रत्नेश, भरावन के अनिल कुमार वर्मा, अनिल सिंह, जगदीश प्रसाद, राम कुमार, सुशील पाल, भरखनी के धीरेंद्र प्रताप सिंह, बिलग्राम के आक्रोश कुमार, इंतखाफ आलम, बिलग्राम के सुशील कुमार, हरियावां के लाल बहादुर, मसूद जफर खां, हरपालपुर के गौरव मिश्रा, राना रणंजय सिंह, सर्वेश राना, सुजीत बाबू, सुशील कुमार, कछौना के प्रदीप कुमार भारती, कोथावां के कुलदीप, माधौगंज के अमित अवस्थी, अनुज कुमार, विजय कुमार, पिहानी के ब्रजपाल सिंह, इंद्रपाल वर्मा, सांडी के गौरव मिश्रा, मनमोहन अग्रवाल, श्रीश मिश्रा, विकास त्रिपाठी, संडीला के अनिल कुमार, शाहाबाद के विकास अग्निहोत्री, सुरसा की दीक्षा त्रिपाठी, राजेश वर्मा, शिव ओम बाजपेयी, टड़ियावां के अजय प्रताप सिंह, जितेंद्र कुमार, कौशलेंद्र भारतीय, मन्नीलाल, राजीव श्रीवास्तव, टोडरपुर के आकाश पाल, कौशलेंद्र कुमार का फरवरी माह का वेतन भुगतान रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed