फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Saiyapurwa drain could not be built due to insensitivity, people affected due to waterlogging

Hardoi News: संवेदनहीनता से सैंयापुरवा का न बन सका नाला, जलभराव से लोग प्रभावित

Sun, 30 Jun 2024 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
Saiyapurwa drain could not be built due to insensitivity, people affected due to waterlogging
हरदोई। नाला निर्माण और डॉ. आंबेडकर पार्क के सौदर्यीकरण के लिए राशि स्वीकृत होने के बाद भी अभी तक काम नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

कार्ययोजना स्वीकृत होने के बाद काम कराने में पहले तो लोकसभा चुनाव की अधिसूचना बहाना रही और अब जिम्मेदारों की संवेदनहीनता से मोहल्लावासी जलभराव और गलियों में जमा गंदगी से आवागमन की समस्या से जूझ रहे हैं।
नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या-5 के मोहल्ला सैंयापुरवा में बरसात में ही नहीं सामान्य दिनों में भी घरों और सार्वजनिक स्थानों से निकलने वाले पानी के इंतजाम न होने से जलभराव होता रहा है। बरसात में तो जलभराव से पूरा मोहल्ला तालाब बन गया। मोहल्ला में भी अभी बरसात का पानी भरा हुआ है। मोहल्लेवासियों की समस्याओं पर डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने संज्ञान लेते हुए नगर पालिका की कार्ययोजना में नवीन नाला निर्माण के लिए 15,34,711 रुपये और डॉ. आंबेडकर पार्क के सौदर्यीकरण के लिए 47,43,451 रुपये की स्वीकृति दी है। इसमें डॉ. आंबेडकर पार्क की बाउंड्रीवाल का निर्माण भी शामिल है। दोनों कामों के लिए 15वें वित्त आयोग की मद से 62.78 लाख रुपये से अधिक की कार्ययोजना को स्वीकृति दी गई है। नाला निर्माण और डॉ. आंबेडकर पार्क के सौदर्यीकरण से मोहल्ला की करीब 10-12 हजार की आबादी लाभांवित होगी। काम स्वीकृति के बाद भी अभी तक निर्माण कार्य शुरु नहीं हुआ है।
विज्ञापन

मोहल्ला सैंयापुरवा में पानी निकासी के पर्याप्त इंतजाम न होने से सामान्य दिनों में भी जलभराव होता रहता है। इससे मोहल्ला के परिवारों में होने वाले मांगलिक कार्यक्रमों में आने वाले रिश्तेदारों को भी जलभराव और गंदगी के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अभी 24 फरवरी को ही मोहल्ला में एक परिवार की बिटिया की बारात आनी थी। समाजसेवी कर्ण सिंह राणा ने प्रयास कर अस्थायी रास्ता बनवाने में सहयोग किया। इसके बाद ही कार्यक्रम संपन्न हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला सैंयापुरवा में पानी निकासी के लिए नाला निर्माण और डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क के सौदर्यीकरण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरु करा दी गई है। लोकसभा चुनाव की अधिसूचना के कारण टेंडर प्रकाशन में देरी हुई है। टेंडर होते ही दोनों काम शुरु करा दिए जाएंगे।
विनोद कुमार सोलंकी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed