फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Sainiks stuck on fast

शिवसैनिक अनशन पर डटे रहे

Tue, 14 Jul 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Tue, 14 Jul 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
Sainiks stuck on fast

अस्पताल चौराहे पर नेता जी सुभाष चंद्र बोस की

विज्ञापन
प्रतिमा लगाने की मांग  को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में शिवसैनिकों का अनशन छठे दिन मंगलवार को भी जारी रहा। पदाधिकारियों ने प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि 15 जुलाई से आमरण अनशन किया जाएगा।

शिवसेना के राज्य सचिव अवनीश श्रीवास्तव ने कहा कि इससे अधिक पीड़ा की बात क्या होगी कि छह दिन से जायज मांगों को लेकर शिवसेना के पदाधिकारी व कार्यकर्ता अनशन कर रहे हैं, पर उनकी मांगों को पूरा करना तो  दूर उनकी बाताें को सुनने और उस पर आश्वासन तक देने तक का किसी के पास कोई समय नहीं है।

ऐसे प्रशासन से किस तरह की उम्मीद की जा सकती है, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। कहा कि अबकी शिवसेना के पदाधिकारियों ने भी तय कर लिया कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं कर दिया जाता तब उनका अनशन खत्म नहीं किया जाएगा वह जारी रहेगा। अन्यथा की स्थिति में वृहद स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि नेता जी को कोतवाली शहर पुलिस के बंधन से छुड़ाकर प्रशासन को तुरंत स्थापित कराना चाहिए। कहा कि अब जिले में भयभीत करने की नीति नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि शिवसेना अबकी आरपार की लड़ाई लड़ेगा। इस मौके पर राकेश दीक्षित, राजन वर्मा, अजय प्रताप सिंह, रमेश चंद्र त्रिपाठी, ब्रह्म प्रकाश अर्कवंशी, जगन्नाथ गौतम, रावेंद्र सिंह सोमवंशी, मूलचंद्र कुशवाहा, हर्षित श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed