फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   sai rever full of mud

धारा में बहता था जीवन, अब खुद ठहर गई सई...!

Fri, 15 Apr 2022 10:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
sai rever full of mud
फोटो-30-हरियावां क्षेत्र में गांव वालों के अतिक्रमण से सकरी हुई सई नदी - फोटो : HARDOI
हरियावां। क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लिए जीवनदायिनी मानी जाने वाली सई नदी की धारा ठहर गई है। अतिक्रमण की बढ़ती सीमा ने सई को समेट दिया है। शुरुआती गर्मी में ही नदी का पानी लगभग सूख चुका है। नदी के किनारों पर बसे गांवों के लोग इससे परेशान हैं। मवेशी भी प्यासे हैं। नदी घाट पर होने वाले धार्मिक अनुष्ठान की परंपरा भी सूखते पानी के साथ खत्म होती जा रही है। धर्म, परंपरा और जीवन से जुड़ी सई नदी का अस्तित्व संकट में दिख रहा है।
विज्ञापन

देवरिया, कसियापुर, शाहपुर, कोरिगवां, चिरेयाझाला, उतरा, कायमपुर, नन्हे सहित अन्य गांवों के लोगों ने खेतों की सीमाएं बढ़ाने के लिए सई नदी के घाटों तक अतिक्रमण कर लिया है। इसके अलावा पूरे गांव का कचरा भी इसी नदी के दामन में डाला जा रहा है। नदी का अस्तित्व बचाने के लिए समय-समय पर कई समाजसेवी सामने आते रहे, लेकिन ग्रामीणों की नासमझी उनके प्रयासों पर भारी पड़ी। खास बात यह है कि गांवों के लिए सई नदी में बहने वाला जल बेशकीमती था। यहां के खेतों की फसलें सई के पानी से लहलहाती थीं। लेकिन अब सिंचाई के लिए पानी मिलना ही मुश्किल है।
विज्ञापन

चीनी मिल ने किया था बचाने का प्रयास
हरियावां चीनी मिल के यूनिट हेड प्रदीप त्यागी ने वृक्ष लगाओ सई बचाओ अभियान की शुरुआत की थी। इसके तहत 2017-18 में सई नदी के किनारे पौधरोपण किया गया। लगभग 10 हजार पौधे नदी के किनारों पर रोपित किए गए। चीनी मिल ने लगभग तीन वर्षों तक इसकी देखभाल भी की। लेकिन गांव वालों का सहयोग न मिलने से पौधे नष्ट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मछली पकड़ने के लिए सुखा दी नदी
पिहानी। मछली पकड़ने के लिए शिकारियों ने पिहानी-हरदोई रोड पर बने पुल के पास सई नदी में पंपिंग सेट लगाकर उसका पानी निकाल दिया। इससे आगे के गांवों में पानी जाना बंद हो गया। नदी लगभग सूख गई है। क्षेत्रीय पशु पालकों के सामने भी समस्या बढ़ गई है। लोगों ने नहर से सई नदी में पानी छुड़वाने की मांग की है। पानी सूखने से मवेशी भी प्यासे हैं।

सई नदी पर अतिक्रमण की जांच कराई जाएगी। यदि किसी ने नदी की सीमा पर अतिक्रमण किया है तो कार्रवाई की जाएगी। -दीक्षा जैन, एसडीएम सदर

फोटो-31-हरियावां क्षेत्र में नाले की तरह दिखने लगी सई नदी की चौड़ाई

फोटो-31-हरियावां क्षेत्र में नाले की तरह दिखने लगी सई नदी की चौड़ाई- फोटो : HARDOI

फोटो-32-पिहानी में मछली पकड़ने के लिए सुखाई गई सई नदी

फोटो-32-पिहानी में मछली पकड़ने के लिए सुखाई गई सई नदी- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed