फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   sadk hadse me do kee maut, ek jakhmi

सड़क हादसों में दो की मौत, एक घायल

Sat, 11 Mar 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sat, 11 Mar 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
sadk hadse me do kee maut, ek jakhmi
हादसे - फोटो : प्रतीकात्मक

हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के शुक्रवार शाम सड़क हादसे में वृद्धा की मौत हो गई। उसका शव गांव से पड़ोस के कसरावां गांव के पास सड़क किनारे पड़ा मिला। वृद्धा मानसिक रूप से बीमार थी। मृतका की बेटी ने किसी वाहन से टकराने की बात कही है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके  पहुंची। पुलिस ने शव का पापोस्टमार्टम कराया है। 

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गंगाबक्सपुरवा गांव निवासी नन्ही देवी (70) घर में अकेली रहती थी। उसने इकलौती बेटी राम देवी की शादी बख्तावरपुरवा निवासी रामअच्छे के साथ की थी। राम देवी महीने में एक दो बार आकर हालचाल लेती थी।
विज्ञापन


राम देवी ने बताया मां का मानसिक  संतुलन ठीक नहीं था। वह बिना बताए घर से चली जाती थी। शुक्रवार शाम खाना खाकर अचानक कहीं चली गई थी। शनिवार सुबह गांव से दो किलोमीटर दूर कसरावां गांव के पास पेट्रोल पंप के पास नन्ही का शव पड़ा मिला ।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके पैर और सिर में चोट के निशान थे। मृतका की बेटी ने बताया मां की किसी वाहन की टक्कर से मौत हुई है। कोतवाल कमलेश नरायण पांडेय ने बताया वृद्धा का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। देर रात किसी वाहन से टकराकर मौत हो गई है।

पिहानी कोतवाली क्षेत्र में सीतापुर मार्ग पर शनिवार दोपहर सड़क हादसे में साइकिल सवार महिला की मौत हो गई। उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। दंपति सीतापुर जिले के पिसावां थाना क्षेत्र के निवासी थे। महिला अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने पति के साथ जा रही थी। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।

 पुलिस ने घायल का एंबुलेंस से जिलाअस्पताल भर्ती कराया ।हादसें की सूचना पुलिस ने परिजनों को दी है।जहां परिजन भी मौके पर आ गए। पुलिस ने महिला का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों का सौंप दिया।

सीतापुर जिले के थाना पिसावां के कोटरा देवकली गांव निवासी बेचेलाल (45) खेती करता है। बेचेलाल की ससुराल पिहानी के कुल्हई गांव में है। बेचेलाल के ससुर मघई की शुक्रवार को बीमारी से मौत हो गई थी। शनिवार सुबह बेचेलाल ससुर के अंतिम संस्कार में शामिल होने साइकिल से जा रहा था। साथ में पत्नी सुशीला (40) भी थी।

बेचेलाल पिहानी सीतापुर मार्ग पर धुविया आश्रम के पास पहुंचा था। उसी समय सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दी। जिसमें सुशीला सड़क पर गिर गई। उसके कमर के ऊपर से ट्रक का अगला पहिया निकल गया। जिसमें सुशीला की मौके पर ही मौत हो गई।


हादसे में पति गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल बेचेलाल का एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बेचेलाल के पास डायरी में मिले नंबरों से परिजनों को सूूचना दी। मृतका का बेटा मदन अन्य परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गया। मदन ने बताया उसके तीन भाई और तीन बहन हैं। किसी की शादी भी नहीं हुई है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर गांव चले गए ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed