फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Sadar seat will not be used Vvpat

सदर सीट पर नहीं होगा वीवीपीएट का इस्तेमाल

Wed, 08 Feb 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो , हरदोई Updated Wed, 08 Feb 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
Sadar seat will not be used Vvpat
चुनाव
चुनाव आयोग ने सदर विधानसभा सीट पर अब वीवीपीएट का इस्तेमाल करने का फैसला वापस ले लिया है। यहां आई वीवीपीएट की मशीनें वापस भेजने के भी निर्देश जारी किए गए हैं। चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव में सदर विधानसभा सीट पर वीवीपीएट का इस्तेमाल करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन


इसके लिए पहले चरण में मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण भी दिया गया था। यह मशीन ईवीएम के साथ लगाई जानी थी, जिससे मतदाता को वोट डालने के बाद एक पर्ची दिखाई देती। इससे मतदाता को वोट सही दिया गया है या नहीं इसकी जानकारी होती। चुनाव आयोग ने मंगलवार की देर शाम इस सीट पर वीवीपीएट का इस्तेमाल करने का फैसला वापस लिया है।
विज्ञापन


वहीं कुछ जिलों में वीवीपीएट का इस्तेमाल किया जाएगा। एडीएम कुंज बिहारी अग्रवाल ने बताया कि सदर विधानसभा सीट पर वीवीपीएट के इस्तेमाल करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। चुनाव आयोग के निर्देश के बाद वीवीपीएट का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। ईवीएम के माध्यम से ही सदर विधानसभा सीट पर चुनाव कराया जाएगा। अब अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed