फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   sadar mla inaugrate 230 light

शहर में लगीं 230 स्ट्रीट लाइट का सदर विधायक ने किया लोकार्पण

Sat, 07 Dec 2019 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
sadar mla inaugrate 230 light
हरदोई शहर में लगीं 230 स्ट्रीट लाइटों का लोकार्पण करते सदर विधायक नितिन अग्रवाल साथ में नगर पालिका - फोटो : HARDOI
हरदोई। सदर विधायक और पूर्व मंत्री नितिन अग्रवाल ने बिलग्राम चुंगी से दुलीचंद्र चौराहे तक लगवाई गईं 230 स्ट्रीट लाइट का शुक्रवार को लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि विकास कार्य जारी रहेंगे। सर्दियों में कोहरे के दौरान आवागमन में लोगों को राहत मिलेगी। सदर विधायक ने अरुणा पार्क का भी लोकार्पण किया।
विज्ञापन

नगर पालिका ने शहर में अरुणा पार्क का सुंदरीकरण कराया है। इसमें चहारदीवारी का निर्माण कराने के साथ ही झूला और बेंच भी लगाई गईं हैं। पार्क परिसर में इंटरलॉकिंग का कार्य भी कराया गया है। इसका लोकार्पण भी सदर विधायक नितिन अग्रवाल ने शुक्रवार शाम किया। इसके बाद दुलीचंद्र चौराहे पर सदर विधायक ने शहर में लगवाई गई स्ट्रीट लाइट का लोकार्पण किया। दोनों ही कार्यों पर 226 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। लोकार्पण के दौरान नगर पालिकाध्यक्ष सुखसागर मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र, सभासद सुधीर गुप्ता, मनोज त्रिवेदी, महेश नाहर, अधिशासी अधिकारी रविशंकर शुक्ल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed