{"_id":"6228e6bcb96e591d9937af35","slug":"sadak-badhal-hardoi-news-knp68476761","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात माह पहले बनी सड़क की गिट्टी उखड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात माह पहले बनी सड़क की गिट्टी उखड़ी
विज्ञापन
फोटो-07- जर्जर सड़क
- फोटो : HARDOI
बेहंदर। ब्लॉक के असही आजमपुर को जाने वाली सड़क जर्जर हो गई है। मात्र सात माह पहले लोक निर्माण विभाग ने पेचवर्क कराया था। अब सड़की गिट्टियां उखड़ने लगी हैं, जिससे जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। राहगीरों का चलना भी मुश्किल है।
यह सड़क करीब नौ किलोमीटर लंबी है। दो पहिया व चार पहिया वाहन से मात्र 20 मिनट का सफर है लेकिन 45 मिनट तक लग जाते हैं। इस मार्ग से बकुई, गौरी बिटुर, गोंगावा, रसूलपुर आंट, असही आजमपुर, सिंधवल, पिलखनी, नंदा खेड़ा, हाफिज खेड़ा, सरसंड, खरिका, गोडवा भूप, हसनापुर, पाल्हाराई समेत दर्जनों गांवों के हजारों लोग इस सड़क से आते-जाते हैं। लोगों की शिकायत के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं हुई।
क्षेत्र के सुजात, कामिल, अशोक, करन, आदित्य, आरजू आदि का कहना है कि लोक निर्माण विभाग ने लगभग सात माह पहले ही पेचवर्क कराया था। लेकिन सड़क के गिट्टियां उखड़ने के कारण सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है। लोगों ने जल्द से जल्द सड़क बनवाने की मांग की है।