फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Sacrifices were made in the yagya for the total destruction of terrorism

Hardoi News: आतंकवाद के समूल नाश के लिए यज्ञ में दी आहुतियां

Sun, 27 Apr 2025 11:01 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sun, 27 Apr 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Sacrifices were made in the yagya for the total destruction of terrorism
संडीला में पाकिस्तान का पुतला फूंकते किसान यूनियन कार्यकर्ता। - फोटो : संडीला में पाकिस्तान का पुतला फूंकते किसान यूनियन कार्यकर्ता।
शाहाबाद। कात्यायनी शक्तिपीठ पर रविवार को हवन-यज्ञ हुआ। लोगों ने पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों के आत्मा की शांति और आतंकवाद का समूल नाश के लिए यज्ञ में आहुतियां दीं।
विज्ञापन

शक्तिपीठ पीठाधीश्वर स्वामी आत्मानंद गिरि महाराज ने कहा कि इस प्रकार के आतंकवादी हमले न केवल मानवता के विरुद्ध अपराध हैं, बल्कि शांति और सौहार्द को भी ठेस पहुंचाते हैं। सरकार से मांग की कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। देश की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाया जाए। यहां पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष गोबिंदराम दीक्षित, अमितेश मिश्रा, सुभाष रस्तोगी, पवन रस्तोगी, मदन राठौर आदि लोग रहे।
विज्ञापन


----------
भाकियू ने पाकिस्तान का पुतला फूंका
संडीला। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में शनिवार की शाम भाकियू सावित्री के जिलाध्यक्ष रफीक लंबू के नेतृत्व में इमलियाबाग चौराहे पर पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। आतंकवाद के खिलाफ नाराजगी जताई गई। जिला प्रभारी ठाकुर सतेंद्र सिंह, युवा जिलाध्यक्ष निजाम गाजी, तहसील अध्यक्ष वसीम अंसारी, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, युवा जिला उपाध्यक्ष नबी पठान, कफील अंसारी, ब्लॉक अध्यक्ष लाखन सिंह, पिंटर भारत, लतीफ इंतिजार, राजू, पंकज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
पहलगाम घटना के विरोध में सौंपा ज्ञापन
पिहानी। पहलगाम घटना के विरोध में भाकियू अराजनैतिक ने जिलाध्यक्ष राहुल मिश्रा की अगुवाई पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रभारी निरीक्षक विद्या सागर पाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा है कि आतंकवाद का घिनौना चेहरा है। दोषियों के विरुद्ध इजराइल और अमेरिका की तर्ज पर करवाई की जाए। सीमा सुरक्षा को मजबूत किया जाए। ताकि घुसपैठ रुके। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर आवाज उठाई जाए। कमलेश अर्कवंशी, सरवन शर्मा, संजय तिवारी, अबरार टेनी, सुरेंद्र पाल, अतुल यादव, रफ्फन खां, मुकीम खान, कृष्णपाल, करण अर्कवंशी व सत्यवीर सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed