फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   sabhasad

छह नगर पंचायतों में शासन ने नामित किए 18 सभासद

Sat, 21 Mar 2020 10:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
sabhasad
छह नगर पंचायतों में शासन ने नामित किए 18 सभासद
विज्ञापन

- लघु उद्योग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पंकज कछौना के सभासद बने
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। शासन ने जिले की छह नगर पंचायतों में तीन-तीन सभासदों को नामित किया है। शुक्रवार देर रात सूची जारी होते ही नामित किए गए लोगों को बधाई देने का दौर सोशल मीडिया पर चल निकला। नगर पालिका के सभासद अभी मनोनीत नहीं किए गए हैं।
जारी की गई सूची के मुताबिक नगर पंचायत कछौना-पतसेनी के लिए भाजपा के लघु उद्योग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राधारमण शुक्ला उर्फ पंकज शुक्ला, पूर्व जिला महामंत्री सुशील गुप्ता की पत्नी अनीता गुप्ता और ब्रह्म कुमार सिंह को सभासद नामित किया गया है। पाली नगर पंचायत के लिए भाजपा की जिला कार्य समिति के सदस्य रामू अग्निहोत्री, चेतराम कश्यप और पुष्पा देवी पत्नी मुकेश कुशवाहा को सभासद नामित किया गया है। गोपामऊ नगर पंचायत के लिए भाजपा नेता उमेश रस्तोगी के पुत्र सचिन रस्तोगी को, रमाकांत मिश्र और नफीस को सभासद नामित किया गया है। बेनीगंज नगर पंचायत के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वरुप नरायण अस्थाना के पुत्र योगेश कुमार अस्थाना, वरिष्ठ भाजपा नेता देवकी नंदन वैश्य के पुत्र जैनेंद्र कुमार वैश्य और अशोक कुमार को सभासद नामित किया गया है। कुरसठ नगर पंचायत में नरेंद्र सिंह, कपिलेश्वर तिवारी और राजेश कुमार को नामित किया गया है। माधौगंज नगर पंचायत के लिए अनिल कुमार गुप्ता, घनश्याम शर्मा और राजेश कुमारी गुप्ता को सभासद नामित किया गया है।
विज्ञापन

इनसेट
तीन वर्ष बीत गए तब हो पाए नामित
आमतौर पर सत्ता परिवर्तन होते ही नगर पंचायतों और नगर पालिकाओं में सभासद नामित कर दिए जाते हैं। प्रदेश में भाजपा की सरकार बने तीन वर्ष हो चुके हैं। नगर पालिका का चुनाव हुए भी लगभग ढाई वर्ष हो गए हैं, और अब जाकर सिर्फ नगर पंचायतों के सभासद नामित हो पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed