फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Rupa to learn the nuances of hockey at Kokrajhar Sai

Hardoi News: कोकराझार सांई में हॉकी की बारीकियां सीखेंगी रूपा

Mon, 25 May 2026 10:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Rupa to learn the nuances of hockey at Kokrajhar Sai
फोटो- 24-  रूपा। स्रोत: स्वयं
हरदोई। टड़ियावां के उनौती की रहने वाली रूपा का चयन असम के कोकराझार स्थित स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के लिए हुआ है। यहां वह खेल की बारीकियां सीखेंगी। हॉकी में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली रूपा का चयन होने पर स्थानीय लोगों में खुशी है। रूपा के पिता किसान हैं।
विज्ञापन

टड़ियावां विकास खंड के उनौती की रहने वाली रूपा का चयन कोकराझार स्थित स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के लिए हुआ है। खेलो इंडिया हॉकी सेंटर और हरदोई हॉकी संघ से ताल्लुक रखने वाली रूपा टड़ियावां के आदर्श पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं। रूपा पिछले सात साल से स्टेडियम में लगातार हॉकी का अभ्यास कर रही हैं। हॉकी हरदोई संघ की तरफ से आयोजित होने वाली कई राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी रूपा ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
विज्ञापन

अब रूपा का चयन स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) में हुआ है। यहां उन्हें हॉकी की और अधिक बारीकियां सीखने का मौका मिलेगा। उनकी उपलब्धि पर हॉकी हरदोई संघ के अध्यक्ष समीर सिंह, उपाध्यक्ष राजीव मोहन अवस्थी, गोपाल नारायण मिश्रा, गजेंद्र सिंह चौहान, देवव्रत तिवारी, गोविंद मिश्रा आदि ने उनके घर और मैदान पर मिठाई बांटकर खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed