{"_id":"65e219c3a64e0bd8570c0c50","slug":"running-track-is-in-bad-condition-youth-are-running-on-the-road-hardoi-news-c-213-1-hra1002-111313-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: रनिंग ट्रैक बदहाल, सड़क पर दौड़ लगा रहे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: रनिंग ट्रैक बदहाल, सड़क पर दौड़ लगा रहे युवा
Fri, 01 Mar 2024 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Fri, 01 Mar 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम का रनिंग ट्रैक बदहाल होने से सेना व पुलिस की तैयारी कर रहे युवा सड़क पर दौड़ लगा रहे हैं। स्टेडियम में युवाओं के लिए सुविधाएं सिर्फ रस्म अदायगी तक सिमटी हुई हैं।
स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में एथलेटिक्स के लिए ट्रैक बना हुआ है। यहां पर खिलाड़ियों के लिए न तो कोच है और न ही अन्य सुविधाएं हैं। स्टेडियम का रनिंग ट्रैक बदहाल है। इससे स्पोर्ट्स स्टेडियम जाने वाले युवाओं की संख्या लगातार कम होती जा रही है। सुविधाओं के अभाव में युवा सेना आदि की तैयारी करने के लिए सड़क किनारे दौड़ लगा रहे हैं। इससे उनके साथ हमेशा हादसा होने की संभावना बनी रहती है।
स्टेडियम में एथलेटिक्स की तैयारी के लिए कोच व संसाधन न होने से खेल प्रतिभाओं पर असर पड़ रहा है। जिला क्रीड़ा अधिकारी मंजू शर्मा ने बताया कि कोच के लिए उच्चाधिकारियों को मांग पत्र भेजा गया है। रनिंग ट्रैक की समय- समय पर मरम्मत कराई जाती है।