फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Rukmini Krishna devotee Jume on wedding

रुक्मिणी-कृष्ण विवाहोत्सव पर झूमे भक्त

Sat, 23 May 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sat, 23 May 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
Rukmini Krishna devotee Jume on wedding

श्रीराम जानकी मंदिर में बीते छह दिनों से चल रही

विज्ञापन
श्रीमद् भागवत कथा में शुक्रवार को कथा व्यास ने कई प्रसंगों को सुनाकर भाव विभोर कर दिया। उन्होंने महारास के अर्थ को समझाते हुए रुक्मिणी-कृष्ण विवाहोत्सव की महिमा का भी बखान किया।

श्रीमद्भागवत कथा सुनाने जबलपुर से आए आचार्य डा. सत्येंद्र स्वरूप शास्त्री ने कहा कि कृष्ण को योगेश्वर कहा जाता है। रसोत्सव के महत्व को बताते हुए उन्होंने मथुरा गमन की लीला का प्रसंग सुनाया। इस दौरान कंस उद्धार की लीला और भगवान के द्वारिका गमन की कथा भी सुनाई।

द्वारिका गमन, माता-पिता को बंधन मुक्त कराना और रुक्मिणी मंगल की कथा सुनाई। मुख्य यजमान राजीव मिश्र, डा. अरुण मिश्र एवं शिव शंकर मिश्र ने परिवार विवाहोत्सव को धूमधाम से मनाया। रुक्मिणी एवं कृष्ण के विवाह की झांकियों को भी पेश किया गया। इस दौरान मुकेश बाजपेयी, डा. राजीव सिंह, विवेक सिंह, धीरेंद्र सिंह तथा अनुराग आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed