{"_id":"6553b63f021648d49106f7bc","slug":"rs-540-crores-owed-to-four-lakh-consumers-hardoi-news-c-213-1-hra1002-6502-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: चार लाख उपभोक्ताओं पर बकाया है 540 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: चार लाख उपभोक्ताओं पर बकाया है 540 करोड़
विज्ञापन
हरदोई। बिजली विभाग की एकमुश्त समाधान योजना उपभोक्ताओं को अपनी ओर आकर्षित नहीं कर पा रही है।
विगत वर्षो की भांति भी उपभोक्ता योजना में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। अब तक जिले में चार लाख 50 हजार उपभोक्ताओं में मात्र 2000 ने ही पंजीकरण कराया है।
जिले में पांच लाख के ऊपर बिजली उपभोक्ता हैॅ। विभाग की ओर बकाया बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के लिए एकमुश्त समाधान योजना शुरू की गई है। जिसके तहत जिले के चार लाख 73 हजार 77 उपभोक्ताओं को चिह्नित किया गया है। जिन पर विभाग का 540 करोड़ रुपया बकाया है। इनमें चार लाख 54 हजार 753 घरेलू उपभोक्ता हैं, जिन पर 455.01 करोड़ बकाया है और उनको 296.61 करोड़ की छूट दी जानी है। जिसमें से अभी तक 1,826 ने पंजीकरण कराया हैं।
वहीं, 11,498 व्यवसायिक उपभोक्ता हैं, जिनके ऊपर 43.38 करोड़ रुपये बकाया है, इनको 18.78 करोड़ की छूट दी जानी है, इनमें से मात्र 83 ने पंजीकरण कराया। निजी संस्थाओं के 13 बड़े बकायेदार हैं। जिन पर 55 लाख रुपये बकाया है। जिसमें 35 लाख की छूट है। इनमें से मात्र पांच ने पंजीकरण कराया है।
निजी नलकूप के 6,035 उपभोक्ता हैं, जिन पर विभाग का 16.65 करोड़ रुपये बकाया है। इनको 12.34 करोड़ की छूट मिल सकती है। इनमें से अभी तक मात्र 70 उपभोक्ताओं ने ही पंजीकरण कराया है। वहीं, आद्यौगिक क्षेत्र के 778 उपभोक्ता चिह्नित किए गए हैं। जिन पर विभाग का 24.94 करोड़ रुपया बकाया है।
विज्ञापन
योजना के तहत इनकों 6.66 करोड़ की छूट दी जा सकती है। इनमें से मात्र 15 ने ही पंजीकरण कराया है। विगत वर्ष ओटीएस छूट में तीन लाख 50 हजार 651 उपभोक्ताओं में सिर्फ 7,256 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया था। जिसमें अधिकांश ने एक किश्त जमा करने के बाद बकाया जमा नहीं किया था। इस बार भी एक मुश्त जमा योजना के प्रति उपभोक्ता रूचि नहीं दिखा रहे हैं।
योजना अभी शुरू हुई है, उपभोक्ताओं को जागरुक किया जा रहा है। पंजीकरण के लिए शिविर भी लगाए जाएंगें, अधिक से अधिक पंजीकरण हो इसका प्रयास किया जाएगा। इस संबंध में सभी अधिशासी अभियंताओं को निर्देशित किया जा चुका है और उनको लक्ष्य दिया गया है। -रमेश चंद्र, अधीक्षण अभियंता