फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   RPF caught five diesel thieves, sent them to jail

Hardoi News: पांच डीजल चोरों को आरपीएफ ने पकड़ा, भेजे गए जेल

Wed, 13 Sep 2023 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Sep 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
RPF caught five diesel thieves, sent them to jail
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कछौना। बालामऊ जंक्शन पर खड़े रेल इंजन से दो बार डीजल चोरी के मामले में आरपीएफ ने मंगलवार की दे रात में पांच चोरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी हुआ डीजल व एक लग्जरी कार भी बरामद की है। आरपीएफ का दावा है सभी शातिर चोर है। दोनों को जेल भेज दिया गया है।
आरपीएफ इंस्पेक्टर रामनरेश ने बताया कि की बालामऊ जंक्शन पर खड़े रेल इंजनों से छह सितंबर व नौ सितंबर को चोरों ने 900 लीटर डीजल चोरी कर लिया था। जिसकी रिपोर्ट मेमो के माध्यम से दर्ज की गई थी। इसके बाद आरपीएफ ने चोरों की तलाश शुरु कर दी थी। इसी बीच मंगलवार की शाम को पुलिस को चोरों के ठिकाने की सूचना मिली।
विज्ञापन


सूचना के आधार पर शाहजहांपुर जनपद थाना निगोही के जिंदपुरवा निवासी गुरुलाल को पुलिस ने उसके घर से पकड़ लिया। इनसे पूछताछ के बाद चोरी का डीजल खरीदने वाले पीलीभीत जनपद के बीसलपुर निवासी अशाेक जयसवाल गिरफ्तार किया गया। उसके बाद आरपीएफ टीम ने शाहजहांपुर जनपद थाना रौजा व निवासी रमेश उर्फ रामू व निगोही निवासी कुलदीप व प्रदीप, इसके बाद सभी चोरों के कब्जे से 800 लीटर डीजल व एक लग्जरी कार बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




आरपीएफ का दावा है कि पकड़े गए चोरों ने बालामाऊ रेलवे जक्शन पर दो बार डीजल चोरी करने की बात कबूल की है। इंस्पेक्टर रामनरेश आरपीएफ प्रभारी कछौना इंस्पेक्टर सुधीर कुमार सीआई वी मुरादाबाद एस आई जी राम एस आई मदन सिंह शाहजहांपुर सचिन त्यागी बालामऊ सिपाही केडी तिवारी बालकृष्ण उपाध्याय महिलाल सतीश कुमार व के के सिंह की टीम ने इन्हें गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed