फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Room heaters are providing warmth to the staff, while the cold is troubling the pregnant women.

Hardoi News: स्टाफ को रूम हीटर दे रहे गर्मी, प्रसूताओं को परेशान कर रही सर्दी

Tue, 09 Dec 2025 10:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
Room heaters are providing warmth to the staff, while the cold is troubling the pregnant women.
हरदोई। सर्द हवाओं से तापमान गिर गया है। दिन में ठंडी हवाएं परेशान कर रही हैं तो रात में गलन मुसीबत बढ़ा रही है। इस सबके बीच महिला अस्पताल के मरीज सर्दी में कंपकंपा रहे हैं। वार्डाें में प्रसूताएं और नवजात भर्ती हैं लेकिन सर्दी से बचाव का यहां इंतजाम महज औपचारिक है। किसी भी वार्ड में हीटर नहीं लगे हैं। इसके ठीक उलट चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ के कक्ष में रात तो छोड़िए दिन में भी हीटर चलते हैं। यह लोग हीटर का इस्तेमाल करें लेकिन इनकी अपेक्षा प्रसूताओं और नवजात को हीटर की जरूरत ज्यादा है। पेश है सोमवार रात की एक पड़ताल की रिपोर्ट ...
विज्ञापन




रात 09:15 बजे
महिला अस्पताल की पहली मंजिल पर बने वार्ड में प्रसव के बाद महिला और उनके नवजात बच्चे को भर्ती किया जाता है। यहां चार वार्ड हैं और कुल 40 बेड हैं। यहां मिलीं मीना ने बताया कि उनकी बहन का प्रसव हुआ है। कंबल तो मिला लेकिन इससे राहत नहीं मिल रही। हीटर लगा होता तो थोड़ा सुकून प्रसूता और नवजात दोनों को मिल जाता। यहीं मिले पवन ने बताया कि करीबी रिश्तेदार का प्रसव हुआ है। कंबल मिला है लेकिन यह ऐसा नहीं है कि प्रसूता और नवजात दोनों को ओढ़ाया जा सके। यहां हीटर भी नहीं है। रात भर परेशानी होती है। कुल मिलाकर किसी भी वार्ड में हीटर नहीं लगे हैं।
विज्ञापन



रात 09:20 बजे

मरीजों काे भर्ती करने के लिए बने वार्डाें में भले ही कोई हीटर न लगा हो लेकिन स्टाफ के लिए हीटर जरूरी है। सर्दी बढ़ी है तो चिकित्सक और नर्सिंग स्टाफ ने अपने कक्ष में हीटर लगा लिया है। इससे इन्हें राहत मिल रही है। स्टाफ को हीटर इस्तेमाल पर न तो आपत्ति है न पाबंदी लेकिन लगता ऐसा है कि मरीजों की जरूरत को दरकिनार कर स्टाफ अपनी सहूलियत की चिंता कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




महिला अस्पताल को मिले 46 हीटर, वार्डाें में एक भी नहीं
ऐसा नहीं कि महिला अस्पताल में हीटर नहीं है। अभी हाल ही में अस्पताल को 46 हीटर दिए गए हैं। इनमें से ज्यादातर हीटर नर्सिंग स्टाफ कक्ष में लगे हैं। इसके बाद भी काफी हीटर बचे हैं लेकिन इन्हें वार्डाें में नहीं लगाया जा रहा। यह हाल तब है जब मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की ओर से वार्डाें में हीटर लगवाए जाने के निर्देश दिए जा चुके हैं।



वार्ड में हीटर लगाने के लिए एक सर्कुलर जारी कर दिया गया है सीएमएस को निर्देशित किया गया कि हर वार्ड में दो हीटर लगाकर मरीजों का सर्दी से बचाव करें। हीटर का प्रयोग मरीजों के लिए है न की चिकित्सक और नर्सिंग स्टाफ के लिए। अगर इसमें लापरवाही हो रही है तो जिम्मेदारी तय की जाएगी और कार्रवाई भी होगी। -डॉ. जेबी गोगोई, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed