फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   roof fell, teen ager died

बंदर कूदने से ढहा छज्जा, किशोर की मौत

Mon, 19 Oct 2020 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 11:19 PM IST
विज्ञापन
roof fell, teen ager died
घटना स्थल पर पड़ा छज्जे का मलबा और टूटी चारपाई। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दिवारी में बंदर के कूदने से छज्जा ढह गया। मलबे में दबकर किशोर की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन और ताई गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन

दिवारी निवासी रमेश गांव में ही मजदूरी और खेती करता है। रविवार रात उसका पुत्र नितिन (14) आंगन में चारपाई पर लेटा था। पास में ही दूसरी चारपाई पर रमेश की पुत्री सुहानी (8) और भाभी किशाना (55) भी लेटी थीं। सोमवार सुबह छह बजे आंगन के निकट बने छज्जे पर बंदर कूद पड़ा। बंदर के कूदने से कमजोर छज्जा ढह गया।
विज्ञापन

मलबे में नितिन, सुहानी और किशाना दब गए। चीख पुकार सुनकर परिजन मौके पर आ गए और ग्रामीणों की मदद से मलबे को हटाकर तीनों लोगों को बाहर निकाला। तब तक नितिन की मौत हो चुकी थी। सुहानी और किशाना को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंहदर भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर बता जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रमेश ने बताया कि वह चंडीगढ़ में परिवार के साथ रहकर एक प्राइवेट फैक्टरी में काम करता था। लगभग दो माह पहले कोरोना संक्रमण के चलते परिवार सहित वापस आ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed