{"_id":"647f84d9219deec75c0f33f6","slug":"roller-driver-dies-due-to-vehicle-collision-hardoi-news-c-12-1-272509-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi Accident: वाहन की टक्कर से रोलर ड्राइवर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi Accident: वाहन की टक्कर से रोलर ड्राइवर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Wed, 07 Jun 2023 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jun 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई जिले के सुरसा थाना क्षेत्र में सेमरा चौराहा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से रोलर ड्राइवर की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। उसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। सूचना पाकर परिजन अस्पताल पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर हाल खराब है।
कानपुर देहात थाना डेरापुर के उदनापुर निवासी अनुराग सिंह (25) पुत्र नरेश सुरसा थाना क्षेत्र में सेमरा चौराहे के पास सड़क पर रोलर चलाता था। बताया गया सोमवार की शाम करीब नौ बजे काम बंद करके ढाबा पर खाना खाने के लिए गया था। खाना खाने के बाद पैदल वापस जा रहा था। इसी बीच सेमरा चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे अनुराग घायल हो गया।
उसे लेकर जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। भाई छोटेलाल ने बताया अनुराग की शादी हो गई थी। एक संतान है। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि जिला अस्पताल से मिली जानकारी के आधार पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया।