फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Robbery was committed to collect the installment of pickup, arrested

Hardoi News: पिकअप की किस्त जमा करने के लिए दिया लूट की वारदात को अंजाम, गिरफ्तार

Fri, 05 Jul 2024 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
Robbery was committed to collect the installment of pickup, arrested
हरदोई। संडीला कोतवाली क्षेत्र मेें बीती एक जुलाई को दूध भरी केन के साथ पिकअप डाला लूटे जाने की घटना का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। लूट की घटना में शामिल तीन लोगोें के साथ ही लूटा गया दूध खरीदने वाले को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। किस्तों पर खरीदे गए पिकअप डाले की किस्तें अदा करने के लिए वारदात को अंजाम देने की बात सामने आई है। पुलिस ने चारों आरोपियों को न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

उन्नाव जनपद के आसीवन थाना क्षेत्र के पेशारी निवासी प्रशांत ने एक जुलाई की रात पुलिस को तहरीर दी थी। बताया था कि रात में साढ़े नौ बजे अपने पिकअप डाले से दूध भरी केन लेकर संडीला के एमसीसी प्लांट जा रहे थे। रास्ते में बाइक सवार कुछ लोगों ने उसे रोक लिया था। बंधक बनाकर नकदी और पिकअप डाला लूटकर भाग गए थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र खुद घटना का खुलासा करने में लगे थे।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुखबिरों से शुक्रवार की सुबह सूचना मिली थी कि घटना को अंजाम देने वाले चार लोग गोसवा वारीवन मार्ग के पास जंगल में मौजूद हैं। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्नाव जनपद के औरास थाना क्षेत्र के गोवारगांव निवासी वीरेंद्र, अतरौली थाना क्षेत्र के तेंदवारी निवासी वसीम और संडीला कस्बे के मंडई निवासी अशोक को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से 55 हजार रुपये, 17 दूध की केनें, दो बाइक बरामद की गईं हैं। वीरेंद्र के कब्जे से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ। पूछताछ में पता चला कि लूटा गया दूध इन लोगों ने संडीला कोतवाली क्षेत्र के दुगई निवासी आरिफ को बेचा था। पुलिस ने आरिफ को भी गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से दूध की आठ केनें भी बरामद कर लीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि वीरेंद्र ने एक पिकअप डाला किस्तों पर खरीदा था। काम न चलनेे पर किस्तें अदा नहीं कर पा रहा था। किस्तेें अदा करने के लिए उसने लूट की घटना को अंजाम दिया था। गिरफ्तारी करने वाली टीम में संडीला कोतवाल विजेंद्र यादव, उपनिरीक्षक अरविंद यादव, दीवान बलराम यादव और राम आसरे यादव व सिपाही प्रखर यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed