फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Roadways on high alert for UP-TET exam; additional buses to run.Roadways on high alert for UP-TET exam; additional buses to run.

Hardoi News: यूपी-टीईटी की परीक्षा को लेकर अलर्ट मोड पर रोडवेज, चलेंगी अतिरिक्त बसें

Wed, 01 Jul 2026 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Roadways on high alert for UP-TET exam; additional buses to run.Roadways on high alert for UP-TET exam; additional buses to run.
हरदोई। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन आज से तीन दिनों तक दो पालियों में होगा। परीक्षा में प्रदेश के अलग-अलग जिलों के सैकड़ों अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। अभ्यर्थियों को आने-जाने में दिक्कत न हो इसके लिए परिवहन निगम ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले के क्षेत्रीय प्रबंधक ने भी जनपद से संबद्ध पांच जिलों के एआरएम को अतिरिक्त बसों को चलाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जनपद से हरदोई डिपो समेत शाहजहांपुर, कन्नौज, सीतापुर, लखीमपुर खीरी और गोला डिपो संबद्ध है। चूंकि दो जुलाई से चार जुलाई तक शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित होनी है। ऐसे में अभ्यर्थियों समेत सामान्य यात्रियों को भीड़ बढ़ने पर बसों की कमी न हो इसके लिए निर्देशित किया गया है। परिवहन निगम मुख्यालय के निर्देश पर क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा ने सभी छह डिपो के एआरएम को परीक्षा अवधि के दौरान परिवहन व्यवस्था में लापरवाही न होने देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कहा कि अधिकांश अभ्यर्थी परीक्षा से एक दिन पहले ही अपने परीक्षा केंद्र वाले जनपद के लिए रवाना होंगे। ऐसे में बस स्टेशन पर यात्रियों की संख्या बढ़ना स्वाभाविक है। इसे देखते हुए सभी डिपो को बसों का संचालन समयबद्ध ढंग से करने, आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था करने तथा बस स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन, सूचना व्यवस्था और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed