फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Roadways buses will be seen running fast in the rural areas of the district

Hardoi News: जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में फर्राटा भरती नजर आएंगी रोडवेज बसें

Sun, 16 Mar 2025 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Roadways buses will be seen running fast in the rural areas of the district
हरदोई। रोडवेज की सेवाओं में विस्तार करने का खाका तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

जल्द ही जिले में ग्रामीण क्षेत्रों के भी लोगों को रोडवेज की सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। जिले में अधिकारियों ने फिलहाल अभी तीन रूटों पर लिंक सेवाओं को शुरू करने का फैसला किया है और इसका परमिट भी तैयार किया जा चुका है। इन रूटों पर होली की भीड़भाड़ कम होते ही बस सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी।
जिले में रोडवेज की सेवाओं में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। क्षेत्रीय कार्यालय से संबद्ध हरदोई, शाहजहांपुर, कन्नौज, सीतापुर, लखीमपुर, गोला डिपो में लगातार बसों की सेवाओं में बढ़ोतरी की जा रही है। इसमें हरदोई डिपाे में अब ग्रामीण क्षेत्र के मार्गाें पर भी रोडवेज की बसें फर्राटा भरती दिखाई देंगी। परिवहन विभाग के जिले के अधिकारियों ने ग्रामीण क्षेत्रों से लिंक सेवाओं को शुरू करने के लिए पूरा खाका तैयार कर लिया है। हरदोई डिपों में इन दिनोंं 194 बसों का बेड़ा है। इनमें से ही अब लखीमपुर के लिए वाया जहानीखेड़ा के तहत चार बसों का संचालन कराया जाएगा।
विज्ञापन

अभी तक एक ही बस संचालित हो रही थी वह भी बीच में बंद कर दी गई थी, लेकिन अब नियमित बस संचालित की जाएगी। इसके अलावा हरदाेई से सांडी-श्रीमऊ-कुसुमखोर से कन्नौज होते हुए दिल्ली के लिए बस संचालित की जाएगी। साथ ही हरदोई से श्रीमऊ-कन्नौज होते हुए कानपुर के लिए बस का संचालन किया जाएगा। वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी प्रेम शंकर कोष्टा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में भी बस सेवाओं पर जोर दिया जा रहा है। हाेली की भीड़ कम होने के बाद लिंक सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed