फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Roadways buses can now be booked seven days in advance for weddings and picnics.

Hardoi News: शादी और पिकनिक के लिए अब सात दिन पहले बुक कराई जा सकेंगी रोडवेज बस

Thu, 22 Jan 2026 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Roadways buses can now be booked seven days in advance for weddings and picnics.
फोटो-18- रोडवेज बस अड्डे पर खड़ी नई बसें। संवाद
हरदोई। परिवहन निगम ने रोडवेज बस बुकिंग की प्रक्रिया को और अधिक सुलभ बना दिया है। अब लोग यात्रा की तिथि से मात्र एक सप्ताह पहले आवेदन कर बस बुक कर सकते हैं जबकि पहले इसके लिए एक महीने पहले आवेदन करना पड़ता था। 400 किलोमीटर तक यात्रा का किराया भी निर्धारित कर दिया गया है।
विज्ञापन

रोडवेज बसों को निजी तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। कई बार यह होता है कि शादी या पिकनिक के लिए निजी बसें नहीं मिल पाती हैं। लोगों को परेशान होना पड़ता था। यात्री सहूलियत और परिवहन निगम ने आय को ध्यान में रखते हुए अब रोडवेज बसों की भी निजी तौर पर बुकिंग शुरू कर दी थी। अभी तक रोडवेज बस की बुकिंग के लिए एक माह पहले आवेदन करना होता था लेकिन अब निगम ने इस अवधि को कम करके एक सप्ताह कर दिया है। बस की बुकिंग कराने के लिए एआरएम ऑफिस में प्रार्थना पत्र देना होता है।
विज्ञापन

इसके साथ ही शादी का कार्ड या जाने का उद्देशय बताना होता है। बस की बुकिंग 24 घंटे में 400 किलोमीटर आना-जाना निर्धारित की गई है और इसके लिए 27,808 रुपये जमा करने होंगे जबकि 400 किलोमीटर से अधिक चलने पर प्रति किलोमीटर 69.52 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




निगम के बेड़े में 160 और अनुबंधित की हैं 45 बसें

हरदोई। परिवहन निगम के बेड़े में 160 और अनुबंधित की 45 रोडवेज बसों का संचालन किया जा रहा है। कोई भी व्यक्ति निजी बस की तरह रोडवेज बस की बुकिंग करा सकता है। इसके लिए डिपो में यात्रा से एक सप्ताह पहले आवेदन करना होगा। कम किराये में लोगों को बस की सुविधा मिल सके इसके लिए परिवहन निगम ने 400 किलोमीटर तक की यात्रा के लिए किराया भी निर्धारित किया है। डिपो में इन दिनों नई बसें भी आ गई हैं। हालांकि, अभी एसी बसों की बुकिंग के लिए काेई आदेश नहीं है।





रोडवेज बसों की बुकिंग यात्रा के एक माह पहले कराने की शर्त समाप्त हो गई है। अब एक सप्ताह पहले भी रोडवेज डिपो पर पहुंचकर बुकिंग करा सकते हैं। परिवहन निगम की तमाम नई बसें आ चुकी हैं जो पूरी तरह से फिट और मेंटेन हैंं। -रमेश कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed