फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Roadways bus overtakes sharply; couple on motorcycle falls onto the road, wife dies.

Hardoi News: रोडवेज बस ने कट मारते हुए किया ओवरटेक, बाइक सवार दंपती सड़क पर गिरे, पत्नी की मौत

Mon, 05 Oct 2026 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus overtakes sharply; couple on motorcycle falls onto the road, wife dies.
फोटो- 19- अनीता। फाइल फोटो
हरदोई। पत्नी के साथ साढू के बेटे के नामकरण संस्कार में जा रहा बाइक सवार रविवार को सवायजपुर मार्ग पर हादसे का शिकार हो गया। रोडवेज बस के कट मारकर ओवरटेक करने से असंतुलित हुई बाइक गिर गई, दंपती घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद पति को छुट्टी दे दी गई लेकिन लखनऊ रेफर की गई पत्नी की रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर निवासी राकेश सिंह के साढू शेखर का घर लोनार कोतवाली क्षेत्र के सरैंया गांव में है। साढू के बेटे का नामकरण संस्कार रविवार को था। इसमें शामिल होने के लिए राकेश रविवार दोपहर पत्नी अनीता (28) के साथ बाइक से सरैया जा रहे थे। हरदोई-सवायजपुर मार्ग पर जगदीशपुर के पास रोडवेज बस ने कट मारते हुए ओवरटेक किया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी अनीता काे गंभीर चोटें आईं जबकि राकेश को मामूली चोट लगी।
विज्ञापन

राहगीरों की मदद से दोनों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद राकेश को छुट्टी दे दी गई जबकि अनीता को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया। परिजन अनीता को लेकर लखनऊ जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। लोनार पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सोमवार को पोस्टमार्टम कराया। मृतका के दो पुत्र और एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सुनील मिश्रा ने बताया कि परिजन से शिकायत लेकर कार्रवाई की जाएगी। वहीं सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि किस रोडवेज से हादसा हुआ है इसकी जानकारी नहीं है, पता कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed