फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   roadways bus caught fire

शार्ट सर्किट से रोडवेज बस में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Fri, 13 Nov 2020 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
roadways bus caught fire
जलती रोडवेज बस को देखता सड़क से गुजर रहा बाइक सवार। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। पाली थाना क्षेत्र में बिल्हौर कटरा मार्ग पर सरसई के निकट बुधवार दोपहर सवारियों से भरी हरदोई डिपो की रोडवेज बस में आग लग गई। गनीमत रही कि धुआं देख चालक ने पहले ही सवारियां उतार दी थीं।
विज्ञापन

बुधवार को हरदोई डिपो की रोडवेज बस फर्रुखाबाद से सवारियां लेकर पाली के रास्ते हरदोई आ रही थी। बिल्हौर कटरा मार्ग पर हरदोई और फर्रुखाबाद की सीमा पर ग्राम सरसई स्थित ढाबे के निकट बस से धुआं उठता देख चालक उदय प्रताप ने बस रोक दी। खतरा भांप सभी सवारियों को बस से उतार दिया।
विज्ञापन

जैसे ही सवारियां नीचे उतरीं, बस में आग फैल गई। चालक उदय प्रताप सिंह ने बताया कि शार्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच आग बुझाई। सवारियों को दूसरी बस से रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed