{"_id":"6324c5cfe4b6b73b794fcbf0","slug":"roads-dug-in-the-rain-now-waterlogging-becomes-a-problem-hardoi-news-knp7184869141","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं बन सके फुटपाथ, बरसात में ठिठका यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं बन सके फुटपाथ, बरसात में ठिठका यातायात
विज्ञापन
हरदोई। पेयजल व गैस पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कें बरसात में मुसीबत बन गईं हैं। जलभराव के कारण सड़कों से निकलना मुश्किल है।
शहर के नुमाइश चौराहा, सांडी रोड, सर्कुलर रोड, सोल्जर बोर्ड चौराहे, एमजी रोड सहित अधिकांश स्थानों पर गैस व पेयजल लाइनों के लिए खोदे गए फुटपाथों व सड़कों को दुरुस्त नहीं किया गया। सिटी मजिस्ट्रेट डा. सदानंद गुप्ता ने निर्माण एजेंसियों को गड्ढों की मरम्मत कराने के लिए पत्र लिख चुके हैं।
अभी तक मरम्मत नहीं कराई गई। गल्ला मंडी में भी ड्रेनेज की व्यवस्था ठीक न होने कारण जलभराव हुआ है। इस संबंध में मंडी सचिव बबलू लाल ने बताया कि ड्रेनेज को ठीक कराने की व्यवस्था की जाएगी।
सिटी मजिस्ट्रेट डा. सदानंद ने बताया कि निर्माण एजेंसियों को दोबारा पत्र लिखकर गड्ढों को भरवाकर सुधार कराया जाएगा।