फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   road accident , two killed , six injured

सड़क हादसे, दो की मौत, छह घायल

Wed, 20 Jan 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Wed, 20 Jan 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
road accident , two killed , six injured
सड़क हादसों में दो लोगों को मौत हो गई। छह लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां से तीन को लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


पहला हादसा सांडी थाना क्षेत्र में कटरा बिल्हौर मार्ग पर ग्राम मानीपुर के पास हुआ। यहां सामने से आ रहे ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। इससे कार में सवार बखरिया के बीडीसी सदस्य प्रदीप श्रीवास्तव उर्फ लाल के पुत्र रोहित की मौत हो गई। रोहित की बहन खुशबू की 31 जनवरी को शादी है। मंगलवार को रोहित (26), मोहित (24) और खुशबू (20) कार से सांडी आए थे। कार, गांव निवासी राहुल कश्यप (18) पुत्र प्रेम चला रहा था।

सांडी में खरीददारी के बाद लौटते समय हादसा हो गया। घायलों को पहले स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां से जिला अस्पताल रेफर करने पर वहां रोहित की मौत हो गई। अन्य तीनों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि रोहित के डेढ़ साल की पुत्री है। तीन साल पहले ही शादी हुई थी। पुलिस ने ट्रक का कब्जे में ले लिया है। भागे चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


दूसरा हादसा देहात कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को सीतापुर मार्ग स्थित बंजर बाबा के थान के निकट हुआ। यहां एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे कार सवार सीतापुर जिले के ग्राम तरीनपुर निवासी मोनू तिवारी (27) पुत्र सुशील तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई। उसका भाई कृष्ण मोहन (24), मोहल्ला निवासी करुणेश दीक्षित (41) पुत्र रामाकांत और चालक राहुल मिश्रा (21) पुत्र सुरेश मिश्र निवासी महोली सीतापुर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि मोनू प्रापर्टी का काम करता था। अपने साथियों के साथ रविवार को राजस्थान के मेहंदीपुर बाला जी के दर्शन करने गया था। वहीं से लौटते समय हादसा हुआ। उसके पिता मंडी सचिव हैं। मोनू की पिछले साल ही शादी हुई थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed