फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   rivers are over flow in hardoi

लगातार बारिश से उफनाई सई, उमरसेड़ा पुल डूबा

Fri, 14 Aug 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
rivers are over flow in hardoi
फोटो-36- सई नदी उफनाने के बाद डूब चुके उमरसेड़ा पुल से पैदल से गुजरते लोग। संवाद - फोटो : HARDOI
पिहानी में दो दिन से लगातार हो रही बारिश से सई नदी उफना गई है। उमरसेड़ा पुल पूरी तरह डूब गया है। रास्ता पार करने के लिए लोगों को नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। साथ ही सई के उफनाने के बाद आसपास के किसानों की सैकड़ों बीघा फसल भी जलमग्न हो गई है। पास ही स्थित गोशाला का भी एक हिस्सा डूब गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उमरसेड़ा के पास स्थित सई नदी पर बना पुल दशकों पुराना है। पुल काफी नीचे है, साथ ही मरम्मत व देखरेख के अभाव में जर्जर हो गया है। हर साल बारिश में नदी में उफान आने पर पुल डूब जाता है। इस बार दो दिन से रुकरुक कर हो रही बारिश से नदी में पानी बढ़ गया है।
विज्ञापन

नदी के उफनाने के बाद उमरसेड़ा पुल के सिरे भी नहीं दिख रहे हैं। लोगों को परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीणों ने बताया कि इस पुल से उमरसेड़ा समेत सरैयां, फत्तेपुर, देवरिया, लेहना व लोधनाखेड़ा समेत दर्जनों गांवों के लोग सफर करते हैं। बाशिंदों को जिला और ब्लॉक मुख्यालय जाने के लिए इसी पुल से गुजरना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed