फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Retired soldier riding a moped dies after being hit by a pickup

Hardoi News: पिकअप की टक्कर से मोपेड सवार रिटायर्ड फौजी की मौत

Sun, 27 Jul 2025 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Retired soldier riding a moped dies after being hit by a pickup
दिवंगत राम औतार।
बेहंदर। कासिमपुर थाना क्षेत्र के निंभियाखेड़ा-सरेहरी मार्ग पर मोपेड सवार सेवानिवृत्त फौजी को पिकअप ने टक्कर मार दी। शुक्रवार रात हुई घटना में घायल फौजी काे निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कासिमपुर थाना क्षेत्र के पिटयारी गांव निवासी राम औतार (70) रिटायर्ड फौजी थे। पुत्र प्रमोद के मुताबिक, राम औतार का खेत पड़ोसी गांव निंभियाखेड़ा के पास है। शुक्रवार की दोपहर वह मोपेड से खेत पर गए थे। रात में मोपेड से घर जा रहे थे। निंभियाखेड़ा-सरेहरी मार्ग पर पिटयारी गांव के पास पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन

सिर के बल सड़क पर गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आईं। ग्रामीणों ने उन्हें पहचान लिया और परिजनों को सूचना दी। परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव गांव ले आए और पुलिस को सूचना दी। चालक पिकअप लेकर भाग गया। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed