फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Retired accountant of Panchayat Raj Department arrested in fraud case

Hardoi News: फर्जीवाड़े में पंचायत राज विभाग की सेवानिवृत्त लेखाकार गिरफ्तार

Fri, 24 Jan 2025 11:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 24 Jan 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Retired accountant of Panchayat Raj Department arrested in fraud case
सफाई कर्मी प्रकाश के बैंक खाते में किया गया था फर्जीवाड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हरदोई। धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े के आरोप में मल्लावां कोतवाली पुलिस ने पंचायत राज विभाग की सेवानिवृत्त लेखाकार को गिरफ्तार किया है। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
लखनऊ जनपद के आवास विकास कालोनी के एफ-235 राजाजीपुरम निवासी अवधेश कुमार मल्लावां विकास खंड में सहायक विकास अधिकारी के पद पर तैनात थे। उन्होंने 11 दिसंबर 2023 को मल्लावां कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि पंचायत राज विभाग में तैनात सफाई कर्मी प्रकाश के बैंक खाते में शहर कोतवाली क्षेत्र के अशोक नगर निवासी अमित कुमार ने अपना मोबाइल नंबर दर्ज करा दिया था।
विज्ञापन

इसके कारण प्रकाश के बैंक खाते में वेतन समेत अन्य बजट आने पर संदेश अमित के पास जाता था। प्रकाश का एटीएम कार्ड भी अमित के पास था। अमित इससे रुपये निकाल लेता था। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने जिला पंचायत राज अधिकारी का र्यालय की तत्कालीन लेखाकार सुमन श्रीवास्तव को भी आरोपी बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि पुलिस टीम ने शहर कोतवाली क्षेत्र के अनंतराम कालोनी निवासी सुमन श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अमित कुमार को पूर्व मेें ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed