फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Restaurants found operating on 2-kilowatt connections; notices issued.

Hardoi News: दो किलाेवाट के कनेक्श्न पर चलते मिले रेस्टोरेंट, नोटिस

Thu, 25 Jun 2026 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Restaurants found operating on 2-kilowatt connections; notices issued.
हरदोई। शहर में बिजली चोरी व ओवरलोड की जांच के लिए बृहस्पतिवार को भी अभियान चलाया गया। रेलवेगंज क्षेत्र में दो किलोवाट के कनेक्शन पर रेस्टोरेंट व अन्य प्रतिष्ठान संचालित मिले। सभी को नोटिस जारी किया और जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

उपखंड अधिकारी कोयल बाग कॉलोनी कुलदीप शिवहरे के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को रेलवेगंज क्षेत्र में जांच अभियान चलाया गया। अभियान बेलाताली के पास से शुरू हुआ जो रेलवेगंज तक चलाया गया। जांच के दौरान एक दो रेस्टोरेंट पर दो किलोवाट के स्थान पर सात से आठ किलोवाट के लोड का प्रयोग होते मिला। इसके अलावा तीन अन्य प्रतिष्ठानों पर कनेक्शन से कई गुना अधिक लोड का प्रयोग होते मिला। दो घरेलू कनेक्शन का कॉमर्शियल प्रयोग होते मिला।
विज्ञापन

उपखंड अधिकारी ने बताया कि कुल 30 कनेक्शनों की जांच की गई। इसमें पांच में निर्धारित लोड से अधिक का प्रयोग किया जा रहा था। वहीं दो घरेलू कनेक्शन का कॉमर्शियल प्रयोग हो रहा था। सभी को नोटिस जारी किया जा रहा है। उपभोक्ताओं का लोड बढ़ाया जाएगा और उन पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। अभियान लगातार जारी रहेगा। अवर अभियंता प्रभाष कुमार, ऋषि कुमार और मीटर विभाग के कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed