फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Responsibilities will be explained to the members of the school management committee

Hardoi News: विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों को बताए जाएंगे दायित्व

Mon, 16 Oct 2023 10:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 10:42 AM IST
विज्ञापन
Responsibilities will be explained to the members of the school management committee
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। विद्यालयों में विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने और विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों को विभिन्न योजनाओं से अवगत कराने के लिए सभी सदस्यों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से तैयारियां शुरू हो गई है। प्रशिक्षण से विद्यालय प्रबंध समिति योजनाओं का विधिवत क्रियान्वयन में बेहतर सहयोग कर सकेगा।
जिले में 3446 परिषदीय विद्यालय संचालित है। प्रत्येक विद्यालय में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन किया गया है। समिति के सदस्यों को योजनाओं की विधिवत जानकारी रहे और विद्यालय में शिक्षण कार्य बेहतर रहे इस पर नजर रखने के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से धनराशि व दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


दायित्वों का कराया जाएगा बोध-
विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों को उनके कर्तव्यों और उत्तरदायित्वों का बोध कराया जाएगा ताकि वह योजनाओं में यथा संभव सहयोग कर सकें। प्रशिक्षण का उद्देश्य निशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम का पालन कराना। छह से 14 वर्ष के बच्चों के नामांकन कराना, विद्यालय चलो अभियान, हाउस होल्ड सर्वे में चिन्हित आउट ऑफ स्कूल बच्चों को कक्षा में प्रवेश कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों का प्रशिक्षण कराया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। जल्द ही प्रशिक्षण का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा।
राकेश शुक्ला, जिला समन्वयक प्रशिक्षण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed