{"_id":"68150eb93dd237dae701ffc3","slug":"response-time-of-up-112-increased-districts-third-ranking-intact-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-130655-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: यूपी 112 का रिस्पॉंस टाइम बढ़ा, जिले की तीसरी रैंकिंग बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: यूपी 112 का रिस्पॉंस टाइम बढ़ा, जिले की तीसरी रैंकिंग बरकरार
Fri, 02 May 2025 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Fri, 02 May 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
जनसुनवाई करते एसपी नीरज कुमार जादौन। स्रोत मीडिया सेल
- फोटो : जनसुनवाई करते एसपी नीरज कुमार जादौन। स्रोत मीडिया सेल
ऑपरेशन स्माइल में 119 परिवारों को दिया मुस्कुराने का मौका
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। यूपी 112 के रिस्पॉंस टाइम की रैंकिंग में लगातार दूसरे माह भी हरदोई को तीसरा स्थान मिला है। बावजूद इसके जनपद में यूपी 112 का रिस्पॉंस टाइम दो सैकेंड बढ़ गया है। मार्च में यूपी 112 का रिस्पॉंस टाइम 3.49 मिनट था, जो इस बार बढ़कर 3.51 मिनट हाे गया है।
यूपी 112 आपात स्थिति में बेहद कारगर साबित होती रही है। साथ ही किसी भी घटना में प्राथमिक सूचना देने के लिए भी यूपी 112 को मुफीद माना जाता है। इस पर आने वाली सूचनाओं के बाद घटनास्थल पर पुलिस टीम पहुंच जाती है। सूचना मिलने के कितनी देर बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची, इसकी निगरानी शासन स्तर से की जाती है। औसत समय के आधार पर पूरे प्रदेश के जिलों की रैंकिंग हर माह के आखिरी दिन जारी की जाती है। इसी क्रम में अप्रैल की रैंकिंग भी जारी हो गई है। गत माह की तरह ही पहला स्थान गाजियाबाद को और दूसरा स्थान गौतम बुद्ध नगर को मिला है।
इनसेट
फोटो-31-जनसुनवाई करते एसपी नीरज कुमार जादौन। स्रोत मीडिया सेल
शिकायतों के निस्तारण से 90 फीसदी फरियादी संतुष्ट
जन शिकायतों को लेकर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के मुताबिक अप्रैल में 748 शिकायतों की सुनवाई की गई। इनमें से 675 शिकायतों का निस्तारण किया गया। निस्तारित की गई शिकायतों का फीडबैक लिया गया तो 90.24 फीसदी लोग संतुष्ट मिले। इसी तरह अप्रैल में ऑपरेशन स्माइल के तहत 119 गुमशुदा या अपह्रत लोगों को पुलिस ने सकुशल खोज लिया। इससे इतर पुलिस ने ऑपरेशन कॉन्विक्शन के तहत 68 अभियुक्तों को सजा दिलाने में भी कामयाबी पाई है।
विज्ञापन
इनसेट
... पिंक पेटिका की शिकायत ने खाेली मिडडे मील की पेाल
पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने जनपद के सभी विद्यालयों में पिंक पेटिकाएं लगवाई हैं। अप्रैल में पिंक पेटिका के जरिए सात शिकायतें मिलीं। पुलिस का दावा है कि सभी शिकायतों का निस्तारण करा दिया गया। जिसमें एक शिकायत अतरौली के कंपोजिट विद्यालय की थी। यहां की छात्रा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि स्कूल में खाने में कीड़े निकलते हैं। इस शिकायत का भी निस्तारण करा दिया गया। अतरौली के ही कस्तूरबा विद्यालय में खाना बनाने वाली महिला के छात्राओं से झगड़ने की बात भी पिंक पेटिका से सामने आई है।