{"_id":"6444365ced2edcaa140f3cb6","slug":"response-summoned-from-five-panchayat-workers-on-laxity-hardoi-news-c-12-1-193693-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ढिलाई पर पांच पंचायत कर्मियों से जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ढिलाई पर पांच पंचायत कर्मियों से जवाब तलब
विज्ञापन
हरदोई। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (पीएमएवाई) की लाभार्थियों को किस्त जारी कराने में पांच पंचायत कर्मियों ने लापरवाही बरती है। 21 ग्राम पंचायतों के सभी लाभार्थियों को दूसरी और तीसरी किस्त नहीं मिल पाई है। इस पर खंड विकास अधिकारी ने पांचों पंचायत सचिवों से जवाब तलब किया है।
विकास खंड संडीला की 21 ग्राम पंचायतों में पीएमएवाई योजना के लाभार्थियों को आवास निर्माण के लिए किस्त जारी किए जाने की स्थिति की बीडीओ संडीला राजीव गुप्ता ने समीक्षा की। इसमें पाया कि ग्राम पंचायत एरका, भेरका, गहिरा, गोगादेव एवं महिगवां, आटामऊ, गोगावां उमराव, मीरनगर अजिगवां, मोहम्मदपुर, हरदलमऊ, नरायनपुर, पड़री, सनई, सुंदरपुर, टिकरा दाऊदपुर, तलौली, सोम, बधुवामऊ, अटसलिया, परिहावां, रहीमाबाद ग्रंट और रसूलपुर में लाभार्थियों को किस्त जारी कराने में पंचायत सचिवों ने ढिलाई बरती है।
इस पर पंचायत सचिव मुकेश यादव, मानवेंद्र प्रताप सिंह, रवींद्र कुमार, होरीलाल और सत्येंद्रवीर सिंह को लापरवाही पर नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। कहा गया है कि सभी आवासों को जल्द पूर्ण कराते हुए फोटो अपलोड कराएं। चेतावनी दी है कि ऐसा न किए जाने पर विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित कर दी जाएगी।